सिन्धी समाज 26 जनवरी को करेगा सिन्धी संस्कृति का रंगारंग आयोजन

Untitled 27 copy 5
  • मोतीमहल वाटिका में होगा कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। हजरतगंज स्थित मोती महल वाटिका में सिन्धी समुदाय 26 जनवरी को भाषा व संस्कृति का भव्य आयोजन करेगा। चेट्टी चंद मेला कमेटी व हरिओम मंदिर व सभी सिन्धी पंचायतों के संयुक्त तत्वाधान में भव्य आयोजन करना तय हुआ है।जिसमें सिन्धी शहनाई, सिन्धी पकवानों की खुशबू से लखनऊ महकेगा। सिन्धी संस्कृति, सिन्धी कल्चर, सिन्धी बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम सिन्धी ड्रेस वेशभूषा, सिन्धी स्वादिष्ट पकवानों का संगम होगा।

आयोजन को लेकर शनिवार को सिन्धी समाज की एक बैठक हरिओम मंदिर में हुई। इसमें तय किया गया कि कार्यक्रम हजरतगंज क्षेत्र के मोतीमहल लॉन में किया जाएगा। चेट्टी चंद मेला कमेटी व हरिओम मंदिर के संयोजन में होने वाले आयोजन में सिन्धी स्कूलों के बच्चों को भी संस्कृतिक कार्यक्रम में मौका दिया जाएगा। इस मकसद सिंधियत को बढ़ावा देना साथ ही सिन्धी समाज की युवा पीढ़ी को अपने समाज के खान पान ,सिन्धी वेभूषण, सिन्धी पहनावा ,सिन्धी संतों से रूबरू कराना है। इसके साथ ही सिन्धी में बात करने की अनिवार्यता जरूर होनी चाहिए।

नमस्कार न करते हुए जयझूले लाल कहकर आपस में मुलाकात करनी चाहिए। बैठक में मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जेसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी, हरिओम मंदिर से जेपी नागपाल राम बालानी किशन चंद भम्बानी हंसराज राजपाल संतराम चाँदवानी, नारायण चाँदवानी अनिल चंदानी, दूनी चंद, प्रदीप राजपाल ,राजाराम भागनानी, राजू पंजवानी, इंदर कालानी, राजू जसवानी ,भीमन दास मोहित जेसवानी, प्रहलाद गुरनानी अनिल चंदानी राजा राजपाल सहित समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More