अंकिता हत्याकांड में साजिश करने वालों को दुष्यंत गौतम ने दी चेतावनी

Untitled 6 copy 25

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कनेक्शन को लेकर वायरल हुए ऑडियो-वीडियो से राजनीतिक हलकों में तूफान बरपाने वालों के खिलाफ भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर-उर्मिला की मोबाइल वार्ता और फिर हुए झगड़े के बाद वॉयरल ऑडियो का भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए गृह सचिव को कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा दुष्यंत गौतम ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए इसे एक साजिश करार दिया और तथ्यों की जांच की मांग भी की। दुष्यंत गौतम ने कहा कि मेरे राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में ईमानदारी, निष्ठा और चरित्र ही मेरी पहचान रही हैं। आज मन की पीड़ा शब्दों के रूप में सामने आई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी मेरी इस पीड़ा को समझते हुए, न्याय की इस लड़ाई में अन्याय के विरुद्ध मजबूती से मेरे साथ खड़े होंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। जांच में दोषी पाया गया तो राजनीतिक व सामाजिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके चरित्र हनन का प्रयास किया है उनके खिलाफ वो मानहानि का मुकदमा करेंगे। षड्यंत्र करने वालों को आगाह करते हुए कहा कि वे सभी स्थितियों के लिए तैयार रहें। गृह सचिव को लिखे पत्र में गौतम ने कहा कि वे कई साल से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। हाल ही में कुछ सोशल व मीडिया प्लेटफार्म में आपराधिक साजिश के तहत कृत्रिम ऑडियो वॉयरल किये गए। और उनकी मानहानि व चरित्र हनन का प्रयास किया। उत्तराखंड भाजपा प्रभारी गौतम ने इंस्टाग्राम हैंडल ,यू ट्यूबर्स, विभिन्न फेसबुक आईडी और ट्वीटर हैंडलर्स की एक सूची भी गृह सचिव को सौंपी।

इस सूची में उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के नाम शामिल हैं। लेकिन भाजपा से निष्कासित व पूर्व विधायक सुरेश राठौर का संज्ञान नहीं लिया गया। जबकि वॉयरल ऑडियो में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने ही उर्मिला सनावर से अंकिता हत्याकांड से जुड़े गहरे ‘राज’ खोले हैं। और कथित वीआईपी के तौर पर भाजपा के दो बड़े नेताओं के नाम लिए।
हालांकि, बाद में राठौर ने हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर साफ कह दिया कि ऑडियो AI से बनाया गया है। जबकि उर्मिला का दावा है कि ऑडियो में आवाज भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की है। और उन्होंने लैब रिपोर्ट में ऑडियो को ओरिजिनल बताया गया है। पूर्व में ‘चिन्हित’ वीआईपी के बाद नए ‘वीआईपी’ के नाम की की एकाएक डुगडुगी पीटने के भी कई कारण गिनाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि इसी साल जून माह में सुरेश राठौर को भाजपा से निष्कासित किया गया था। यूसीसी लागू होने और राठौर की उर्मिला सनावर से दूसरी शादी की खबरें सार्वजनिक होने के बाद भाजपा की काफी किरकिरी हो रही थी। इसी किरकिरी से बचने के लिए पूर्व विधायक राठौर को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More