हजारीबाग में हवलदार हत्याकांड में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने दोस्त संग मिलकर रची पिता की मौत की साजिश

death sixteen nine 2 sixteen nine e1714980622977
  • अनुकंपा नौकरी और संपत्ति के लालच में सोते पिता का रेता गला
  • मृतक की पत्नी भी शक के दायरे में,

नया लुक ब्यूरो

रांची/हजारीबाग। हजारीबाग हवलदार हत्याकांड में पुलिस जांच ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला चौंकाने वाला खुलासा किया है। झारखंड पुलिस के हवलदार पशुपतिनाथ तिवारी की हत्या के मामले में मृतक के इकलौते पुत्र विशाल तिवारी और उसके एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता की हत्या के पीछे अनुकंपा पर नौकरी पाने, पैसों और संपत्ति पर कब्जा जमाने की लालच और लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक तनाव की अहम भूमिका रही। पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर की शाम दोनों आरोपी हजारीबाग से बाइक पर सवार होकर निकले और देर रात भोजपुर (बिहार) के भगवतपुर गांव पहुंचे। वहां सो रहे पशुपतिनाथ तिवारी की चाकू से गला रे’तकर बेर’हमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से चाकू और दस्ताने सोन नदी में फेंक दिए।

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि यह हत्या अचानक नहीं की गई थी। पुलिस का दावा है कि करीब दो साल पहले भी हवलदार की ह’त्या की साजिश रची गई थी। उस समय बाइक दुर्घटना में मारने की योजना बनाई गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य को भी रास्ते से हटाने की तैयारी की गई थी। हजारीबाग पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर पहले आरोपी दोस्त को हजारीबाग से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में मिले इनपुट के बाद बेटे विशाल तिवारी को भी हिरासत में लिया गया, जहां दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।SDPO-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक की पत्नी की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पूरे इलाके को झकझोर कर रख देने वाला यह जघन्य हत्याकांड पारिवारिक रिश्तों पर भी गहरे सवाल खड़े करता है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Delhi National

भारत की मेजबानी में हुई बिम्सटेक बैठक, टेरर फंडिंग रोकने पर मंथन

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत सरकार की मेजबानी में आतंकवाद और ट्रांसनेशनल क्राइम पर बिम्सटेक जॉइंट वर्किंग ग्रुप (JWG-CTTC) की 11वीं बैठक नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बिम्सटेक के सभी सात सदस्य देशों, बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इस सुरक्षा संवाद की अध्यक्षता […]

Spread the love
Read More