- 425 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) एक मोबाइल फोन व 250 रूपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। काफी दिनों से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर ANTF गाजीपुर की टीम ने मंगलवार को गाजीपुर जिले के जमनिया क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम ने तस्कर के कब्जे से 525 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रुपए बताई जा रही है।
गाजीपुर ANTF यूनिट ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर जिले के जमनिया क्षेत्र के दिलदारनगर जाने वाले रास्ते के पास से जमनिया थाना क्षेत्र स्थित कानूनगो मोहल्ला वार्ड नंबर आठ निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है।
ANTF टीम की की तलाशी लेने पर तस्कर पंकज कुमार के पास से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई है। ANTF के निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजीपुर के एक व्यक्ति से सस्ते दाम में हेरोइन खरीदकर बिहार के एक तस्कर को बेचने की बात स्वीकार किया है। ANTF टीम जमनिया थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। निरीक्षक का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
