वर्ष 2017 से लेकर अबतक दस हजार से अधिक बदमाश हुए लंगड़े

Police
  • 35 हजार अधिक गिरफ्तार, जबकि तीन सौ कुख्यात बदमाश का हुआ अंत
  • यह तो महज बानगी भर और भी अपराधियों की लिस्ट तैयार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते वर्ष 2017 से लेकर 21 सितंबर के बीच यूपी में आतंक का पर्याय बने दस हजार से अधिक कुख्यात बदमाश पुलिस की गोली से लंगड़े हुए और 35 हजार के करीब गिरफ्तार हुए। जबकि तीन सौ के करीब बदमाशों का अंत हुआ।
जानकार बताते हैं कि पुलिस इतनी भारी संख्या में पकड़े तथा ढेर होने के बाद भी यूपी पुलिस के कईयो टॉप टारगेट बाकी हैं। बताया जा रहा है कि इन टॉप टारगेट में कई कुख्यात दस हजार से लेकर एक लाख रुपए तक के इनामी शामिल हैं। एसटीएफ और यूपी पुलिस की टीमें अन्य कुख्यात अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

टॉप टारगेट पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश

21 दिसंबर 2025 बुलन्दशहर और सहारनपुर जिले में दो कुख्यात इनामी बदमाश सिराज अहमद और ज़ुबैर उर्फ पीटर को STF  और पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। STF व पुलिस ने इससे पहले यानी वर्ष 2017 से लेकर अबतक तीन सौ बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि दस हजार बदमाशों के पैरों में गोली लगी। यही नहीं एसटीएफ और पुलिस की सफलता पर गौर करें तो यूपी में आतंक का पर्याय बने 35 हजार से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।

वहीं यह तो महज बानगी भर है और भी कईयो कुख्यात बदमाश STF और पुलिस के लिए नासूर बने हुए हैं, जिनकी तैयार की जा रही है। जानकार बताते हैं कि पुलिस बहुत जल्द ही वह भी सलाखों के पीछे होंगे। बताया जा रहा है कि मेरठ, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, गाजियाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर, बाराबंकी व लखनऊ के कई सूचीबद्ध बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि पुलिस और एसटीएफ को उनकी शिद्दत से तलाश है।

Spread the love

Murder
Crime News

मोहनलालगंज के बाद PGI में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

चार हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, चारों आरोपित पुलिस हिरासत में सभा खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में संपति या फिर कोई और वजह को लेकर खूनी संघर्ष का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। मोहनलालगंज में बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात के कुछ घंटों […]

Spread the love
Read More
Delhi Police
Crime News

पीतमपुरा में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा

100 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 11 गिरफ्तार नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की IFSO टीम ने पितमपुरा इलाके में चल रहे एक कथित फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टेक सपोर्ट के नाम पर अमेरिका समेत कई देशों के लोगों को निशाना बनाकर साइबर […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider National

अर्नब चक्रवात ने ढाया कहर, ओडिशा-आंध्र में बारिश बनी आफ़त

Rain यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट, पुल डूबे, स्कूल बंद नई दिल्ली। समुद्र में बना चक्रवात अर्नब का कहर तटों पर बसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों को प्रभावित करने के बाद अब अंदरूनी हिस्सों की […]

Spread the love
Read More