सहारनपुर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज हुआ ढेर

  • लूट, हत्या, डकैती जैसी संगीन वारदातों में चल रहा था फरार
  • दो अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, वाई-फाई डोंगल, बैग व आधार कार्ड बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुल्तानपुर जिले में हत्या के मामले में फरार चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पंजाब हरियाणा सीमा पर सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में मंडरा रहा है। इस सूचना पर यूपी एसटीएफ सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बेखौफ बदमाश एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से कुख्यात जख्मी हो गया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसटीएफ को मौके से एक मोटरसाइकिल, पिस्टल 30 बोर, पिस्टल 32 बोर, भारी मात्रा में कारतूस, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई, छोटा बैग व आधार कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश के मुताबिक शनिवार देर रात सूचना मिली कि सुल्तानपुर जिले से हत्या के मामले में फरार चल रहा एक लाख रुपए का इनामी बदमाश सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित लोले पुर गांव निवासी सिराज अहमद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पंजाब हरियाणा सीमा से होते हुए सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में मौजूद है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर उसे दबोचने की कोशिश की। तभी इनामी बदमाश सिराज अहमद एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश सिराज अहमद मार गिराया। एसटीएफ अधिकारी अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सिराज अहमद शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व रासुका जैसे संगीन मामले सहित कुल 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के आलाधिकारियों ने इसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Crime News homeslider Jharkhand

इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More
Crime News

गुडंबा: करंट लगने से संविदाकर्मी की झुलस कर मौत

मुख्य मार्ग पर बिजली की मरम्मत करते समय हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली मरम्मत करते समय एक संविदाकर्मी की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित […]

Read More