बीकेटी: किसी बात को लेकर छात्रा ने लगाई फांसी

ExecuteNayaLook
  • उसका शव गांव के बाहर पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटका मिला
  • रमगढ़ा मजरा कठवारा गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। किसी बात को लेकर नाराजगी या फिर पढ़ाई का तनाव को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीकेटी थाना क्षेत्र में के रमगढ़ा मजरा कठवारा गांव निवासी एक छात्रा ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर चिलवल के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटकता शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीकेटी क्षेत्र स्थित रमगढ़ा मजरा कठवारा गांव निवासी रघुनंदन गोस्वामी परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रघुनंदन की 17 वर्षीय बेटी अक्षिता गोस्वामी घर से गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। जब देर तक घर नहीं लौटी तो रघुनंदन की पत्नी बेटी को तलाश करते हुए प्राथमिक विद्यालय के पीछे गई तो देखा कि उनकी बेटी का शव चिलवल के पेड़ की डाल पर दुपट्टे के सहारे झूल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घरवालों के मुताबिक उनकी बेटी अक्षिता 11वीं में पढ़ती थी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More
Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Crime News

देशी असलहों पर ही भरोसा जता रहे अपराधी

हर साल बढ़ रही चाहत, अब कार में बेखौफ होकर अवैध असलहा लेकर घूम रहे अपराधी गुडंबा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मोहम्मद सलमान को पकड़ा तो सच आया सामने ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अपराधी घटना करने के लिए देशी असलहों पर ही भरोसा […]

Read More