- 178 मरीजों को परामर्श देने के साथ वितरित की गई दवाएं
लखनऊ। अटल स्वास्थ्य मेले के समापन के मौके पर रविवार को ए आर एल हेल्थकेयर ने 51 लोगों के खून की जांच की। इसके साथ ही 138 लोगों को परामर्श देने के साथ होम्योपैथी की दवाओं का मुफ्त में वितरण किया। मेले के पहले दिन 37 लोगों की ब्लड जांच, 78 को मुफ्त दवाएं वितरित की गई थी। ARL हेल्थकेयर की टीम ने मेले में उपस्थित लोगों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन किया। इसमें निःशुल्क ब्लड जांच: मेले के समापन के मौके पर 51 रोगियों की रक्त की जांच की गई।

इन जांचों में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, कम्पलीट ब्लड काउंट, एवं लिवर फंक्शन टेस्ट जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर्स का आकलन किया गया। जिससे संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सके। इस अवसर पर 178 लोगों को बीमारियों के लिए निःशुल्क परामर्श देने के साथ होम्योपैथिक औषधि का भी वितरण किया गया। एआरएल हेल्थकेयर के डायरेक्टर डॉ आरके अवस्थी ने कहा कि’अटल स्वास्थ्य मेला’ हमें समुदाय के निकट रहकर उनकी सेवा करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। टीम में डा दीपिका, डा कल्पना, डा आदर्श, डा अनुज, कुलदीप शुक्ला, शालिनी सिंह, स्वीटी, मोहित एवं कौशल किशोर ने लोगो को स्वस्थ के प्रति जागरूक रहने के लिए परामर्श भी दिया। समुदाय के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, ए.आर.एल. हेल्थकेयर ने आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस विशेष आयोजन के दौरान, संस्था ने आम जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएं और दवा प्रदान की, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को लाभान्वित किया गया। ए.आर.एल. हेल्थकेयर की टीम ने मेले में उपस्थित लोगों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन किया। इसमें निःशुल्क ब्लड जांच: मेले में कुल 37 रोगियों की रक्त की जांच की गई।
इन जांचों में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, कम्पलीट ब्लड काउंट, एवं लिवर फंक्शन टेस्ट जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर्स का आकलन किया गया, ताकि संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सके। इस अवसर पर निःशुल्क परामर्श एवं होम्योपैथिक औषधि वितरण भी किया गया। एआरएल हेल्थकेयर के डायरेक्टर डॉ आरके अवस्थी ने कहा, “हमारा उद्देश्य सर्वसुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ हमें समुदाय के निकट रहकर उनकी सेवा करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। 37 लोगों की ब्लड जांच और 78 लोगों को निःशुल्क परामर्श व दवा सहायता प्रदान की गई। टीम में डॉ अर्चना अग्निहोत्री, डा दीपिका, डा कल्पना, डा आदर्श, डा अनुज, कुलदीप शुक्ला, शालिनी सिंह, स्वीटी, मोहित एवं कौशल किशोर ने लोगो को स्वस्थ के प्रति जागरूक रहने के लिए परामर्श भी दिया।
