गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से नेपाल की स्थिति पर हुई गंभीर चर्चा : अस्मिता भंडारी 

Untitled 14 copy 12

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज से विश्व हिन्दू महासंघ नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी की शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर महाराज  ने विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया, जिसके लिए अस्मिता भंडारी ने हृदय से हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। मुलाकात के दौरान महाराज  ने नेपाल की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को लेकर गहरी चिंता प्रकट की। बातचीत में नेपाल में हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों, वहां की मौजूदा सरकार तथा भविष्य की दिशा पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही विश्व हिंदू महासंघ के आगामी कार्यों और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा की गई।

महाराज  ने संगठन के सभी सदस्यों से एकजुट होकर आगे बढ़ने, संगठन को सशक्त बनाने तथा भारत-नेपाल के सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि सामूहिक प्रयासों से संगठन अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर सकेगा। इस भेंट को अपने लिए सौभाग्य बताते हुए अस्मिता भंडारी ने कहा कि महाराज जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। अंत में गुरु गोरखनाथ एवं भगवान पशुपतिनाथ से सभी के कल्याण की कामना करते हुए आभार प्रकट किया गया।

Spread the love

Bajrang Dal
Purvanchal

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Bajrang Dal महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन का मामला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन में शनिवार को दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। कार्यकर्ताओं ने गोसदन के कर्मचारियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर […]

Spread the love
Read More
Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More
Corruption
homeslider Purvanchal

घूसखोरी और अभद्रता के आरोप में निचलौल तहसील में कार्यरत लेखपाल मनीष पटेल निलंबित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Corruption महराजगंज जिले के निचलौल तहसील में तैनात लेखपाल मनीष पटेल को भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता तथा शिकायतकर्ता के साथ कथित अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई उप जिलाधिकारी के समक्ष हुई शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई। बताया गया […]

Spread the love
Read More