“मेरी पूंजी, मेरा अधिकार” जिला स्तरीय कैम्प में 253 प्रकरणों का निस्तारण, 290.73 लाख की राशि सेटल

Untitled 14 copy 11

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज।  भारत सरकार द्वारा वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाली संपत्तियों (Unclaimed Assets) के निस्तारण एवं आम नागरिकों को उनके वित्तीय अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय जागरूकता अभियान “मेरी पूंजी, मेरा अधिकार” के अंतर्गत जनपद महराजगंज में जिलास्तरीय जागरूकता कैम्प का आयोजन बालाजी लॉन, महराजगंज में किया गया। कैम्प में विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों, डाक विभाग, म्यूचुअल फंड संस्थानों एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ आमजन को बिना दावे वाली जमा/निवेश/बीमा राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई तथा दावे की प्रक्रिया को सरलता से पूर्ण कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, महराजगंज की गरिमामयी उपस्थिति में ऐसे लाभार्थियों को, जिनके प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका था, सेटल किए गए दावों के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। जिलाधिकारी महोदय ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को 290 लाख से अधिक की धनराशि के सेटलमेंट के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह राशि लोगों की गाढ़ी कमाई थी। लोगों को इस धनराशि के मिलने से बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने लोगो से अपील की कि अगर उनका भी किसी प्रकार का अनक्लेम्ड जमा पूंजी किसी बैंक या वित्तीय संस्था में है तो बैंक या संबंधित संस्था से संपर्क कर उस राशि को प्राप्त करें। उन्होंने सभी बैंकों को “मेरी पूंजी, मेरा अधिकार” अभियान के लिए बधाई देते कहा कि इस प्रकार के अभियान से न सिर्फ लोगों की डूबी हुई पूंजी उन्हें प्राप्त हो जाती है, बल्कि लोगों की वित्तीय साक्षरता में भी वृद्धि होती है।

कहा कि कैम्प के माध्यम से कुल 253 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण करते हुए ₹290.73 लाख की बिना दावे वाली राशि आम नागरिकों को वापस दिलाई गई, जो जनपद में वित्तीय समावेशन एवं जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक के एजीएम जितेन्द्र मोरे, डीडीएम नाबार्ड  कृष्ण कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के सर्किल मैनेजर  अमित कुमार अग्रवाल,  शशि शेखर, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र  अभिषेक की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र मिश्रा, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), महराजगंज द्वारा किया गया।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More