पत्रकार पंकज मिश्रा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Untitled 9 copy 14

देहरादून। पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले मे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के भाई अरविंद मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अमित सहगल और मुंबई निवासी पार्थोशील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मृतक के भाई अरविंद मिश्रा मंगलवार को लखनऊ से परिजनो के साथ देहरादून पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। परिजनों ने आरोप लगाया गया कि 15 दिसंबर को आरोपी मृतक के घर आए, गाली-गलौच की, मृतक व उसकी पत्नी के मोबाइल फोन छीने तथा जान से मारने की नीयत से मृतक के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0 234/25 धारा 103, 304, 333 एवं 352 बीएनएस के अंतर्गत अमित सहगल व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मृतक के परिजनों के लिखित अनुरोध पर शव का पुनः डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। दिवंगत पंकज मिश्रा के भाई अरविंद मिश्रा और पत्नी लक्ष्मी ने कोरोनेशन हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इसे बड़ी साजिश करार दिया और अमित सहगल पर गंभीर आरोप लगाए। अरविंद मिश्रा ने कहा कि अमित सहगल ने वारदात करने से पहले 15 दिसम्बर को उनसे भी बात की थी और धमकी भरे अंदाज में कहा था कि वे उनके भाई पंकज को पत्रकारिता सिखा देंगे। अरविंद मिश्रा व पंकज मिश्रा की पत्नी ने कहा कि अमित सहगल व उनके गैंग ने घर में घुसकर मारपीट की। और उनके भाई को बहुत मारा। लेकिन 16 दिसम्बर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने नहीं आने पर भी कहा कि उन्हें से शक था कि दबाव मे कुछ गड़बड़ होगा।

पुलिस के अनुसार थाना राजपुर को 16 दिसंबर 2025 की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून विहार क्षेत्र स्थित एक घर में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है और कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर देखा गया कि मकान में किराये पर निवासरत पंकज मिश्रा घर के पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से दून चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

Spread the love

Patna
Bihar homeslider

बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे

Patna: बिहार में बाढ़ से बने गंभीर हालात के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने तीन महीने के सांसद वेतन की राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह 6.35 लाख रुपये की राशि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

इंडिया फूड एक्सपो-2026 का भव्य आगाज, UP को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने पर जोर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रेगालिया ग्रीन्स में शुक्रवार को इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह आयोजन 18 से 20 सितंबर तक चलेगा। एक्सपो का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, MSME, स्टार्टअप, तकनीकी संस्थानों और उद्यमियों को एक मंच पर लाकर कारोबार, नवाचार और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। […]

Spread the love
Read More