बिना नक्शे के बन रही जामा मस्जिद को MDDA ने किया सील

Untitled 13 copy 6

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने ग्राम कण्डोगल क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति एवं अनुमति के किए गए निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी द्वारा संचालित परिसर को सील कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण के संज्ञान में आने पर पाया गया कि इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद ग्राम कण्डोगल द्वारा लगभग 20×40 फीट क्षेत्रफल में बिना किसी स्वीकृत मानचित्र और अनुमति के निर्माण एवं संचालन किया जा रहा था। इस पर एमडीडीए ने 21 नवंबर 2024 को उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर रोक लगाई थी।

प्रकरण की सुनवाई के लिए कई तिथियां निर्धारित की गईं, लेकिन विपक्षी पक्ष की ओर से न तो कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। अभियंताओं की आख्या में यह भी स्पष्ट हुआ कि उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद, देहरादून के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कोई भी मदरसा पंजीकृत या मान्यता प्राप्त नहीं है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पत्र के अनुसार भी संबंधित क्षेत्र में किसी मस्जिद का वक्फ अभिलेखों में पंजीकरण नहीं पाया गया। इसके चलते प्राधिकरण को यह प्रतीत हुआ कि मामला जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है।

सभी उपलब्ध अभिलेखों, तकनीकी रिपोर्ट और अधिनियम की धाराओं के आधार पर एमडीडीए ने अवैध निर्माण के विरुद्ध सीलिंग आदेश पारित किया, जिसे आज प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए गए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पक्षों को पूरा अवसर दिया गया, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया। शहर के सुनियोजित विकास और सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज लगेगा दुर्लभ सूर्यग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष: घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष: आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Spread the love
Read More
Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More