सुल्तानपुर: बेलगाम ट्रक चाय की दुकान में घुसा, दो की मौत, तीन घायल

accident

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मिया ने बाजार में हुआ। इस दुर्घटना में दुकान पर मौजूद रामपुर कुर्मियाने निवासी रोहित (25), ट्रक चालक शुभम सिंह (34) निवासी हैदरगंज, अयोध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि, दुकान में मौजूद रोहित की मां राजकुमारी (50), रामपुर निवासी श्रीराम (55) व रामपुर कुर्मियाने निवासी नंदू (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर निकलवाया। गैस कटर से ट्रक के कुछ हिस्सों को काटने के बाद उसमें फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर संदीप राय ने बताया कि घायलों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Bengaluru
Crime News

नकली दवा रैकेट का सरगना अजरबैजान से लौटते ही गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर पकड़ा

Bengaluru: कर्नाटक में सामने आए अंतरराज्यीय कथित नकली दवा रैकेट की जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 35 वर्षीय प्रशांत राजन बाबू को अजरबैजान से भारत लौटने के बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi

दिल्ली-NCR में गैंगरेप केसेज पर चढ़े सुप्रीम कोर्ट के तेवर

New Delhi:  दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न समेत हाल की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन घटनाओं की […]

Spread the love
Read More