इंडोनेशिया के संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगा 860 ईस्वी का नालंदा ताम्रपत्र

शाश्वत तिवारी

जकार्ता। इंडोनेशिया गणराज्य के संस्कृति मंत्रालय ने भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा भेंट किए गए नालंदा ताम्रपत्र (रेप्लिका) की विशेष रूप से बनाई गई प्रतिकृति को मुआरा जंबी में बन रहे नए संग्रहालय में शामिल करने के लिए एक यादगार कार्यक्रम आयोजित किया। यह कदम दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को दर्शाता है। नालंदा ताम्रपत्र भारत और इंडोनेशिया के इतिहास और विरासत को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण तथा प्रतीकात्मक पुल के रूप में कार्य करता है, जो सदियों से साझा सभ्यतागत मूल्यों पर आधारित है।
इस कार्यक्रम में इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री पाक फदली जोन के साथ ही जकार्ता में भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने शिरकत की। जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा इस महीने की शुरुआत में 8 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में यूनेस्को अंतर-सरकारी समिति (आईजीसी) की ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा’ के लिए बैठक के दौरान, भारत ने इंडोनेशिया को मूल नालंदा ताम्रपत्र की एक प्रतिकृति भेंट की थी, जो वर्तमान में नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थापित है।

किराया वसूलने गई महिला की सूटकेस में मिली लाश

भारत की यह विशेष पहल जनवरी 2025 में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की भारत यात्रा के दौरान इंडोनेशिया द्वारा किए गए एक अनुरोध के बाद की गई थी। इसके बाद जकार्ता में भारतीय दूतावास और नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय ने इंडोनेशिया को यह प्रतिकृति सौंपने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की।
भारतीय दूतावास के मुताबिक नालंदा ताम्रपत्र, जो लगभग 860 ईस्वी का है, देवनागरी लिपि और संस्कृत भाषा में उत्कीर्ण है और इसे बंगाल के राजा देवपाल के अधिकार के तहत जारी किया गया था। इसमें राजा द्वारा नालंदा महाविहार को पांच गांवों के अनुदान का दस्तावेजीकरण किया गया है, जो सुवर्णद्वीप (वर्तमान सुमात्रा) के शासक महाराजा बालपुत्र देव के अनुरोध पर बिहार में नालंदा मठ में भिक्षुओं के रखरखाव और पांडुलिपियों की प्रतिलिपि बनाने के लिए किया गया था। नालंदा ताम्रपत्र पहला प्रलेखित शिलालेख है, जो सुमात्रा के महाराजा बालपुत्र देव के बारे में जानकारी देता है। यह भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय की बहुमूल्य संपत्तियों में से एक है और कई विद्वानों, इतिहासकारों और पुरालेखविदों को आकर्षित करता है।

International

विदेशों में कामगारों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद भारतीय मिशन

  शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत सरकार ने विदेशों में काम करने वाले भारतीय श्रमिकों के हितों की रक्षा करने और उनकी शिकायतों का निवारण करने के लिए प्रमुख गंतव्य राष्ट्रों (जीसीसी देशों सहित) के साथ कई द्विपक्षीय व बहुपक्षीय तंत्र स्थापित किए हैं। भारतीय श्रमिकों की सुरक्षित और कानूनी आवाजाही को आसान बनाने के […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट संघर्ष का असर: ईरान के हमले में भारतीय नागरिक की मौत

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ईरान द्वारा किए गए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। यह हमला इराक के समुद्री क्षेत्र में एक अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर किया गया था। बताया जा रहा है कि हमला आत्मघाती नाव […]

Read More
homeslider International

विश्व गुर्दा दिवस आज: किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन

राजेन्द्र गुप्ता विश्व गुर्दा दिवस (WKD) एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है जिसका उद्देश्य गुर्दे के स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करना और विश्व स्तर पर गुर्दे की बीमारियों के बोझ को कम करना है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन्स (IFKF) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया यह […]

Read More