अलीगंज थाने के गेट पर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Untitled 7 copy 12
  • माता-पिता के झगड़ों से था परेशान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में माता-पिता के रोज-रोज के झगड़े से तंग 20 वर्षीय युवक ने खुद को आग लगा ली। मंगलवार शाम अलीगंज थाने के गेट पर युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा लिया। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने पानी और कंबल डालकर आग बुझाई। युवक को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। एसीपी अलीगंज सय्यद अरीब अहमद ने बताया कि शेखुपुरा निवासी कृष्ण पाल (20) दोपहर बाद थाने के गेट पर पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। लपटें उठती देख थाने के पुलिसकर्मी तुरंत दौड़े।

उन्होंने पानी और कंबल डालकर आग पर काबू पाया। आनन-फानन में पुलिस जीप से कृष्ण पाल को महानगर सिविल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को 10 प्रतिशत बर्न इंजरी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ में कृष्ण पाल ने बताया कि वह नावेल्टी सिनेमा के पास रोल की दुकान पर काम करता है। उसकी मां रानी और पिता राजेश के बीच कई साल से घरेलू हिंसा और तलाक का मामला चल रहा है। कोर्ट में याचिका दायर है। वह दोनों एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। आए दिन के उनके बीच झगड़ा होता है, जिससे कृष्ण पाल बहुत परेशान रहता है। उसने बताया कि मां ने कोर्ट में लगाने के लिए उससे 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड मांगा।

तब कृष्ण पाल ने मां और पिता के बीच तलाक न होने देने की कोशिश की और दस्तावेज देने से मना कर दिया। इस पर मां ने थप्पड़ मार दिया और वहां से चली गईं। इससे वह काफी तनाव में आ गया था। एसीपी अलीगंज सय्यद अरीब अहमद ने बताया कि उसने जानबूझकर थाने के गेट पर खुद को आग लगाई। कृष्ण पाल ने पुलिस को बताया कि वह पहले दुकान के पास ही सड़क पर आग लगाने वाला था, लेकिन उसे लगा कि वहां कोई बचाएगा नहीं और लोग सिर्फ वीडियो बनाएंगे। उसने कहा कि उसे पुलिस पर विश्वास था, कि वह उसे जलने नहीं देंगे। इसके अलावा, उसकी मंशा यह भी थी, कि उसकी यह पीड़ा उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगी। कोई उसके माता-पिता के बीच समझौता कराने की कोशिश करेगा। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Crime News

पारा: हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, बसुली और CCTV DVR बरामद

पारा में हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; CCTV DVR और बसुली बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow, 28 सितंबर 2026 को हार्डवेयर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की बसुली, CCTV DVR […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: बकरी चोर गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार

तीन बकरियां, दो चार पहिया वाहन व 3300 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : चार पहिया वाहनों से घूम-घूमकर बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को आधा दर्जन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश […]

Spread the love
Read More