- डिवाइन विज़डम एकेडमी के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रायें हुये सम्मानित
सगीर ए खाक़सार
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। बढ़नी के डिवाइन विज़डम एकेडमी के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र , स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश टैलेंट प्रतियोगिता में डिवाइन विज़डम एकेडमी विद्यालय के कक्षा पांच के छात्रा अनन्या पाल ने प्रथम रैंक, सिदरा खान ने तृतीय, कुदसिया अफ़ज़ल ने चतुर्थ, कक्षा छः के छात्र अदीब उस्मान को प्रथम, श्रेया पी श्रीवास्तव को द्वितीय रैंक हासिल हुआ। कक्षा सात के तेजस गोयल को प्रथम रैंक, अमान जमील को द्वितीय रैंक, मानसी वर्मा को तृतीय रैंक, मोहम्मद साद व राया सिंह पटेल को चतुर्थ रैंक, हमजा खान को पांचवा रैंक, प्रियांशी रौनियार को छठवां रैंक प्राप्त हुआ। इसी तरह कक्षा आठ की छात्रा सृष्टि पी श्रीवास्तव को प्रथम रैंक और ओबादा जहीर को द्वितीय रैंक और कक्षा नौ की सामिया को प्रथम रैंक प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ।
उत्तर प्रदेश टैलेंट ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों सिद्धार्थनगर, बलरामपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हुआ था। संस्था के द्वारा परिणाम घोषित होने पर बढ़नी बाजार के डिवाइन विज़डम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर बेहतर रैंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्रों का अभिनन्दन करते हुये प्रधानाचार्य मेल्विन रोज़ारियो रोड्रिग्स और एच आर शैली जॉन ने मेडल, प्रमाणपत्र , स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने सभी स्थान प्राप्त करने वाले व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या मेल्विन रोज़ारियो रोड्रिग्स व एचआर शैली जॉन ने कहा कि योग्य शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था देने का पूरा प्रयास है। बच्चों को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये भी तैयारी व मार्गदर्शन शिक्षक देते रहते हैं। शिक्षकों व विद्यालय परिवार की मेहनत से बच्चों का टैलेंट निखर कर सामने आ रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी बच्चों के उपलब्धि पर काफी खुशी है। इस दौरान ज्योति सिंह, मोहम्मद हाशिम, रजत कुमार ,मनीष, टार्जन, ऋतिक, शगुफ्ता, तस्लीमा, जॉली,सलमान अरशद, आदि शिक्षक मौजूद रहे।
