नौकरानी के साथ बनाया संबंध…धमकी मिली तो पत्नी के साथ मिलकर ले ली जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जो घरेलू सहायिकाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है। एक दिसंबर 2025 को पिलखुवा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH -9 के किनारे गन्ने के खेत में एक काले सूटकेस से एक युवती का कंकाल बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने जांच शुरू की और आस-पास के इलाकों में मिसिंग रिपोर्ट्स खंगालीं।

जांच के दौरान पता चला कि यह कंकाल झारखंड के सिमडेगा जिले की 21-22 वर्षीय युवती सोनिया नाम बदला गया का है। आरोपी हापुड़ निवासी अंकित कुमार और उसकी पत्नी कलिस्ता उर्फ काली हैं। दंपति एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाते थे, जो झारखंड और अन्य राज्यों से गरीब युवतियों को नौकरी का लालच देकर दिल्ली-एनसीआर में घरेलू सहायिका के रूप में भेजते थे।

करीब आठ महीने पहले कलिस्ता ने सोनिया को नौकरी का झांसा देकर हापुड़ लाया। पहले उसे दिल्ली के एक घर में काम पर रखा गया, लेकिन अंकित की सोनिया पर बुरी नजर पड़ गई। उसने युवती को वापस बुलाया और अपने किराए के मकान में कैद कर लिया। अंकित ने सोनिया के साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए। जब सोनिया ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपी घबरा गए। 27-28 अगस्त 2025 की रात दोनों पति-पत्नी ने मिलकर सोनिया को लाठियों और डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को घर में कुछ दिन रखा ताकि बदबू न फैले, फिर 29 अगस्त को सूटकेस में बंद करके ऑटो से 30 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली के एक कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उनकी घरेलू सहायिका जो पहले अंकित के संपर्क में थी डरी-सहमी रहती है। उसने खुलासा किया कि उसने हत्या देखी थी और आरोपी ने उसे भी धमकाया था। इस इनपुट पर हापुड़ पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा, मोबाइल और अन्य सबूत बरामद किए हैं। यह घटना घरेलू कामगारों के शोषण और महिलाओं की असुरक्षा को उजागर करती है। पुलिस अब एजेंसी के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More
homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More