IPL 2026 में इस टीम के साथ होंगे CM उमर अब्दुल्ला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। इसी बीच मंगलवार को अबुधाबी में आयोजित मिनी ऑक्शन ने कई नई कहानियों को जन्म दिया। इस ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के बारामूला से ताल्लुक रखने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी डार पर पैसों की जमकर बारिश हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। आकिब नबी की इस बड़ी उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुशी जाहिर की और इसी के साथ उन्होंने IPL 2026 में अपनी पसंदीदा टीम का भी खुलासा कर दिया। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का समर्थन करेंगे।

घने कोहरे के चलते इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मुख्यमंत्री ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ी का दिल्ली कैपिटल्स में चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ऐसे में एक कश्मीरी खिलाड़ी को आगे बढ़ते देखने के लिए वह इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करेंगे। सीएम उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी डार को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आकिब की मेहनत और संघर्ष यह साबित करता है कि प्रदेश के खिलाड़ी भी देश और दुनिया के बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इस बार कई रिकॉर्ड बने। ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे यह साफ हो गया कि टीमें इस बार संतुलित और मजबूत स्क्वॉड बनाने पर पूरा फोकस कर रही हैं।

Delhi homeslider National

एक्स के बाद फेसबुक पर भी एक्शन! कई पेज भारत में बंद, सोशल मीडिया पर उठे ‘डिजिटल इमरजेंसी’ के सवाल

सरकार की आलोचना करने वाले कई फेसबुक पेज अचानक बंद, सोशल मीडिया पर छिड़ी सेंसरशिप बनाम फ्री स्पीच की बहस नई दिल्ली। भारत में सोशल मीडिया पर सख्ती को लेकर बहस तेज होती जा रही है। पहले एक्स (ट्विटर) पर कई अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया और अब फेसबुक पर भी कई पेजों के बंद […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More