उत्‍तराखंड की कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। अल्मोड़ा निवासी 40 वर्षीय एंड्योरेंस एथलीट कविता ने माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर सफल चढ़ाई पूरी कर देश का मान बढ़ाया। कविता चंद ने 12 दिसंबर 2025 को माउंट विंसन के शिखर पर कदम रखा, जो अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी है। यह उनकी ‘सेवन समिट्स’ चुनौती की दूसरी सफलता है, जिसमें दुनिया के सात महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियां फतह करनी होती हैं। इससे पहले उन्होंने यूरोप की माउंट एल्ब्रस पर विजय प्राप्त की थी।

कविता ने अपना अभियान  तीन दिसंबर को भारत से शुरू किया था। कविता चार दिसंबर को चिली के पुंटा एरेनास पहुंचीं, फिर 7 दिसंबर को यूनियन ग्लेशियर के रास्ते विंसन बेस कैंप (2,100 मीटर) पर ठहरीं। नौ सदस्यीय भारतीय टीम ने अनुभवी पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी की कंपनी ‘बूट्स एंड क्रैम्पन’ के सहयोग से अत्यधिक ठंड, एकांत और अप्रत्याशित मौसम का सामना किया।

Business homeslider

SBI होम लोन: 50 लाख का लोन पाने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी?

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। इससे फिलहाल लोन की ब्याज दरों में कोई नई कटौती नहीं होगी, लेकिन पहले की गई, कटौती का फायदा अब भी ग्राहकों को मिल रहा है। SBI दे […]

Read More
Business homeslider

5KG LPG सिलेंडरों की मांग में उछाल: बिक्री 13 लाख पार, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई

नया लुक डेस्क लखनऊ। खाड़ी देशों में बिगड़े हालात के चलते गैस सप्लाई पर असर पड़ा है, लेकिन भारत सरकार ने हालात को संभालने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पाँच किलो वाले LPG सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ा दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। एक3 लाख से ज्यादा छोटे […]

Read More
homeslider International

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद बढ़ा तनाव, होर्मुज और परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रुख बरकरार

नया लुक डेस्क  ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद क्षेत्रीय तनाव और सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच ईरान के सुरक्षा प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने रूसी मीडिया  को दिए एक विशेष इंटरव्यू में अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है। इब्राहिम अजीजी ने कहा […]

Read More