विदेश में भारतीय महिलाओं को त्वरित सहायता पहुंचा रहे वन स्टॉप सेंटर्स

Untitled 31 copy 2

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशनों ने देश के बाहर रहने वाली भारतीय महिलाओं को किसी भी मुसीबत में त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए अब तक कुल नौ ‘वन स्टॉप सेंटर्स’ स्थापित किए हैं। विदेशों में वन स्टॉप सेंटर (OSC) स्थापित करने के लिए देशों का चुनाव किसी खास देश में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या के आधार पर किया गया है। इस मानदंड में विदेश में मौजूद वे भारतीय मिशन व पोस्ट भी शामिल हैं, जो अपने अधिकार क्षेत्र में अधिक संख्या में परेशान भारतीय महिलाओं की मदद करते हैं।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि रियाद, दोहा, मस्कट, कुवैत और बहरीन स्थित भारतीय दूतावास को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ओएससी स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा हाई कमीशन ऑफ इंडिया, सिंगापुर और दुबई, जेद्दा तथा टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की ओर से भी ओएससी स्थापित किए गए हैं।

इन सेंटर्स में सबसे अधिक 1.88 करोड़ रुपये का शुरुआती बजट कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से जुड़े सेंटर को दिया गया है। इसके बाद सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग से जुड़े सेंटर को 1.38 करोड़ और टोरंटो महावाणिज्य दूतावास से जुड़े सेंटर को 1.36 करोड़ रुपये बजट दिया गया है। इस पहल के तहत, संकटग्रस्त भारतीय महिलाओं को कानूनी, चिकित्सा और अन्य आवश्यक चीजों के लिए सहायता प्रदान की जाती है। वन स्टॉप सेंटर्स में न केवल आर्थिक एवं प्रशासनिक स्तर पर सहायता प्रदान की जाती है, बल्कि यहां महिलाओं के लिए आश्रय गृहों की सुविधा भी प्रदान की गई है। इस पहल को विदेश मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है और इसका वित्तपोषण भारतीय सामुदायिक कल्याण कोष (ICWF) द्वारा किया जाता है।

Spread the love

China's eyes on Bhutan
International

भूटान पर चीन की नजर! कंवल सिब्बल ने खोली ड्रैगन की रणनीति, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

China’s eyes on Bhutan : भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबे समय से तनाव का प्रमुख कारण रहा है। अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिश के बीच भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट और आक्रामक किया है। अब पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने चीन की रणनीति […]

Spread the love
Read More
education crisis in sudan
International

यूएन में भारत का सुझावः सूडान की शिक्षा के लिए अपनाएं ‘दीक्षा’ मॉडल

शाश्वत तिवारी education crisis in sudan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक उच्च स्तरीय ‘एरिया फ़ॉर्मूला बैठक’ में भारत ने सूडान में शिक्षा के संकट को लेकर बेहद मजबूत और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। ‘सूडान में शिक्षा की सुरक्षा: शांति, रिकवरी और स्थिरता में निवेश’ विषय पर आयोजित इस विशेष बैठक में […]

Spread the love
Read More
British Navy drone
International

ब्रिटिश नेवी के ड्रोन में चीनी कैमरों का कनेक्शन! डेटा लीक की आशंका से मचा हड़कंप

British Navy drone :   ब्रिटेन की रॉयल नेवी के निगरानी ड्रोन को लेकर सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। एक जांच के दौरान K3 स्काउट ड्रोन में इस्तेमाल किए गए कुछ थर्ड-पार्टी कैमरों का चीन से जुड़ा कनेक्शन सामने आने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैमरों से चीन स्थित […]

Spread the love
Read More