धर्मशाला में भारत का दमदार प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज में दो-एक की बढ़त

Untitled 1 copy 16

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे T20 मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से मात दी और पांच मैचों की सीरीज में दो-एक की अहम बढ़त हासिल कर ली। पहले गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से मेहमान टीम को छोटे स्कोर पर रोका, फिर बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। रविवार शाम धर्मशाला स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज सात रन पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। क्विंटन डी कॉक (1), रीजा हेंड्रिक्स (0) और डेवाल्ड ब्रेविस दो जल्दी पवेलियन लौट गए। संकट के बीच कप्तान ऐडन मार्करम ने एक छोर संभाले रखा और संघर्षपूर्ण 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने 20 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 20 ओवर में 117 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से गेंदबाजी में संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली। 118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंदों में 68 रन जोड़ दिए। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर 35 रन की तेज पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा को ऊपर भेजा गया। तिलक और गिल ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन गिल 28 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। तिलक वर्मा 26 रन और शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दुबे ने लगातार चौका-छक्का लगाकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में नहीं ला सके। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है, जिससे आगामी मुकाबलों में टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज

Varanasi: वाराणसी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और स्वास्थ्य लेखक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव,भारतीय कुश्ती संघ की तरफ़ से जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स मे आफिसियल चिकित्सक के रूप में जापान जा रहे हैं। जापान में 19 सितम्बर से चार अक्टूबर तक एशियन गेम्स चलेगा । चार अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित होगा।विदित है कि डॉ मनोज […]

Spread the love
Read More
Sports

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी में जीता पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Shreyas Iyer: भारत ने मंगलवार को जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मुकाबले में रोमांचक अंदाज में दो रन से जीत दर्ज की। बारिश के कारण यह मैच महज पांच-पांच ओवर का कर दिया गया था। दोनों टीमों के बीच यह पहली बार कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी […]

Spread the love
Read More
Sports

IND vs JPN: दो रन से जीता भारत, आखिरी गेंद तक रोमांच

IND vs JPN: भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बारिश के कारण मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने […]

Spread the love
Read More