स्टंटबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, कानून-व्यवस्था को दी थी चुनौती

  • थार की छत पर चढकर युवक ने बनाई थी रील
  • 1090 चौराहे का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होने से हडकंप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नई उम्र के लड़कों पर रील बनाने का नशा ऐसा सवार हुआ है कि वह कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं।
ऐसा ही एक पुलिस को चुनौती देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होने से हडकंप मच गया। 1090 चौराहे पर एक युवक ने थार की छत पर चढकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया।

कानून-व्यवस्था को चुनौती देते वाले डॉयलाॅग के साथ रील वाॅयरल होने पर पुलिस हरकत में आई और युवक को हिरासत में लेकर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, रहीमाबाद के नत्थूखेडा के दिलीप रावत ने कार की छत पर रील बनाई। वीडियो सामने आते ही एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दिलीप को गिरफ्तार कर लिया और थार को सीज कर दिया। दिलीप को नंबर के आधार पर ट्रेस किया गया।

 ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए पुलिस को लिया था अर्दब 

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह ने बताया कि अफसर के निर्देश पर पुलिस नंबर के आधार पर ट्रेस करते हुए दिलीप के पास पहुंची और गाडी के कागजात मांगे। इस पर वह अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए पुलिस टीम से बहस करने लगा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।

Crime News

पति के खिलाफ दहेज हत्या का दर्ज हुआ मुकदमा

मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से सन्दिग्ध परिस्थियो में लटकता मिला था शव महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला कुशीनगर जिले के मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में प्रेम विवाह करके पति के साथ रह रही […]

Read More
Crime News

रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गोलियों की गूंज से फैली सनसनी

जिला पंचायत में तैनात बाबू पर हत्या किए जाने का आरोप अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा फूटा, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामपुर जिले के जिला पंचायत परिसर में बुधवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब […]

Read More
Crime News

सनसनी: सरोजनीनगर के बाद अब रहीमाबाद में ट्रेन से कटकर दो सहेलियों की संदिग्ध हालात में मौत

क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते 15 जनवरी 2026 को सरोजनीनगर क्षेत्र में पारा निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी गई लाश का मामला थमा भी नहीं थमा कि […]

Read More