IPL 2026 में बयान और रिकॉर्ड की धूम, कोहली ने दिया जवाब, रोहित रचने वाले हैं इतिहास

befunky collage 2026 04 04t092340 1775274839

IPL  2026 में हर दिन नए किस्से और रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं। इस बार चर्चा में हैं  विराट कोहली  और रोहित शर्मा, , जिन्होंने अलग-अलग कारणों से सुर्खियां बटोरी हैं। कोहली ने अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपने बयान से भी लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 69 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके बाद जब उन्हें “ओवरसीज खिलाड़ी” कहकर ट्रोल किया गया, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया।

ये भी पढ़ें

औषधीय गुणों से भरपूर: जानें कैसे लहसुन के पत्ते आपके स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं कि लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं। उनका कहना था कि ओवरसीज खिलाड़ी कौन होते हैं, यह उनसे पूछा जाना चाहिए – क्या वह खुद ऐसे हैं? इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। वहीं दूसरी ओर, रोहित शर्मा एक बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। वह आईपीएल में 650 चौके पूरे करने से सिर्फ चार चौके दूर हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

किस्मत बदली मेहनत से: कैसे टीवी का हीरो विक्रांत मैसी बना बॉलीवुड का हिट स्टार

इस सूची में पहले से ही कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। रोहित का यह रिकॉर्ड उनके शानदार करियर का एक और उदाहरण होगा।  मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स  के बीच होने वाला मैच इस लिहाज से बेहद खास होगा। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  की नजर भी अगले मुकाबले में जीत दर्ज करने पर है।

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More
Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More