IMA देहरादून से 93 साल में पहली बार महिला अफसर सेना में हुई शामिल

देहरादून। देश की प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण संस्था भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून से पहली बार किसी महिला अधिकारी ने प्रशिक्षण पूरा कर सेना में कमीशन पाया है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली सई जाधव ने भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर IMA देहरादून के 93 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में एक नया कीर्तिमान बनाया है। वे आईएमए से पास आउट होने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी बन गई है। साल 1932 में स्थापित भारतीय सैन्य अकादमी अब तक करीब 67 हजार ऑफिसर्स कैडेट्स को प्रशिक्षण दे चुकी है। लेकिन इतने लंबे इतिहास में यह पहला अवसर है जब अकादमी से कोई महिला अधिकारी सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर सेना का हिस्सा बनी है।

हालांकि आगामी जून में होने वाली पासिंग आउट परेड में पहली बार महिला ऑफिसर्स कैडेट्स परेड करते हुए नजर आएंगी और यह अकादमी का पहला महिला अधिकारियों का बैच होगा। लेकिन उससे पहले ही सई जाधव ने अकेले पास आउट होकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अकेली महिला ऑफिसर कैडेट के रूप में पास आउट हुई सई जाधव औपचारिक पासिंग आउट परेड का हिस्सा नहीं बनीं। आईएमए से पास आउट हुए नए युवा अधिकारियों के साथ पुश-अप्स लगाकर जश्न मनाने की परंपरा इस बार और खास बन गई, क्योंकि खुद थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने युवा ऑफिसर्स के साथ 12 सेकंड में 18 पुश-अप्स लगाए।

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में सोलर सिस्टम लगाने वालों को बड़ा झटका, अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ दो रुपये प्रति यूनिट

देहरादून। उत्तराखंड में छत पर सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले ₹2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का बिजली बिल बकाया

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और कुछ निजी औद्योगिक इकाइयों पर कुल 104.57 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल सार्वजनिक कर दिए हैं। यह आंकड़ा 2 मार्च 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। यूपीसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बकाएदारों की विस्तृत सूची अपलोड कर दी है, […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More