मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, बालगंगा और भिलंगना घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुुधार

Untitled 3 copy 8

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। बालगंगा और भिलंगना घाटी की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रमबद्ध ढंग से सुुधार किया जाएगा। यह आश्वासन मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने अपने आवास पर उनसे मिलने आए एक प्रतिनिधिमंडल को दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और पिलखी स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से उन्नत किया जाएगा। आवश्यक पदों की तैनाती, भवन सुधार एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बेलेश्वर अस्पताल की हालत सुधारने का भी आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।

क्षे़त्र के लोग बेलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत कर वहां समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करने की भी मांग कर रहे हैं। 24 साल पुरानी इस सीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में मरीजों के हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है और कई गंभीर मरीज रास्तें में ही दम तोड़ देते हैं। यही हाल पीएचसी पिलखी का भी है। उल्लेखनीय है कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर क्षेत्र के लोग पिछले सात हफ्तों से पिलखी में आंदोलन कर रहे हैं। चिकित्सा सुविधा के अभाव में इलाके की एक के बाद एक तीन गर्भवती महिलाओं ने दम तोड़ दिया था जिससे क्षेत्र में जबर्दस्त आक्रोश है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी टाइप बी को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) के रूप में उच्चीकृत किया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस उच्चीकरण के साथ, वहां कुल 36 पदों (26 नियमित  10 आउटसोर्सिंग) का सृजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे इलाके की स्वास्थ्य सेवाएं बेंहतर होंगी और इससे क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को उसी स्तर पर विकसित किया जाए, जैसा मैदानों में उपलब्ध है।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More