जेनरेटर से टकराकर कार पलटी, वॉलीबाल खिलाड़ी सहित तीन की मौत

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर पर बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मशीन चलाने के लिए रखे जेनरेटर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में एक वॉलीबाल खिलाड़ी और काम कर रहे दो मजदूरोंं की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच प्रेमनगर आश्रम चौक के ऊपर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चल रहा था। इस बीच देहरादून की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार मशीन चलाने के लिए रखे जेनरेटर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार पलटते हुए काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसमें कार परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवक और दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने कार चालक व वॉलीबाल खिलाड़ी अर्पित सैनी (20) निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी और मजदूर राजू राय (25) निवासी पश्चिम बंगाल को मृत घोषित कर दिया।

दूसरे मजदूर अनाद सिंह निवासी पश्चिम बंगाल और कार में सवार रहमान निवासी ग्राम अलीपुर बहादराबाद को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उपचार के दाैरान बृहस्पतिवार की सुबह अनाद सिंह ने भी दम तोड़ दिया, जबकि रहमान का जौलीग्रांट में उपचार चल रहा है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

आगरा के सिपाही का प्रेमजाल और प्रियंका की कुर्बानी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का लिव-इन पार्टनर पुलिस विभाग में कांस्टेबल बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड से सनसनी

 मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के Budaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां (HPCL) के प्लांट में घुसकर प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह घटना मूसाझाग […]

Read More
Crime News

पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपने पति समेत ससुरालियों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं देवर द्वारा छेड़छाड़ करने और दहेज के लिए बच्चों समेत ससुराल से भगा देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2021 […]

Read More