समाधान दिवस: अंतू में SDM ने सुनी जन शिकायतें, मौके पर किया निस्तारण

Untitled 19 copy 2

प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में आयोजित थाना समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी नैन्सी सिंह ने अचानक निरीक्षण किया। कोतवाली पहुंचकर उन्होंने लेखपालों के देर से आने पर कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि भविष्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। एक प्रमुख शिकायत नगर पंचायत गड़वारा के निवासी श्याम नारायण पाण्डेय ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने आरसीसी रोड के किनारे नाली निर्माण को शिव मोहन पाण्डेय ने रोक दिया, जिससे 15 घरों का पानी उनके दरवाजे पर जमा हो रहा है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

SDM नैन्सी सिंह और नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे। शिकायत सत्य पाए जाने पर ग्रामवासियों से नाली खुदवाकर पानी की निकासी कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों को तत्काल राहत मिली। इस समाधान दिवस में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 7 का आपसी समझौते से मौके पर निपटारा किया गया। शेष शिकायतों के लिए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के निर्देशानुसार राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। अन्य लेखपालों को भी सम्बन्धित  क्षेत्रों में भेजकर निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। यह पहल जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में प्रभावी साबित हो रही है।

गर्भवती
Crime News homeslider Uttar Pradesh

खबर पढ़कर सिर पीटने को हो जाएंगे मजबूर, पति निकला सगी मां का प्रेमी, कई भाई-बहन उसकी औलादें

22 साल का चौंकाने वाला खुलासा, सास और दामाद की रंगरेलियों में जन्में कई बच्चे, अब रिश्ते गड्डमड्ड गर्भवती महिला ने सोशल मीडिया पर खोला सच, परिवार में मचा हड़कंप नया लुक डेस्क लखनऊ। किसी रिश्ते में जब विश्वास टूटता है तो उसकी चोट लम्बे समय तक रह जाती है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट […]

Read More
Untitled 1 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शादी के बाद सुहागरात से लेकर एक साल तक पत्नी से दूर रहा दूल्हा, फिर…

पत्नी ने चोरी से लगवाया CCTV और फुटेज देखकर सबके होश फाख्ता शादी के लायक ही नहीं था दूल्हा, घर वालों ने करा दी थी जबरन शादी नया लुक संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति की संदिग्ध हरकतों का पता […]

Read More
प्रेम प्रसंग
Crime News homeslider Uttar Pradesh

प्रेम प्रसंग में शादी की जिद बनी मौत की वजह…गांव में मचा कोहराम

BA छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान परिजनों के इनकार और प्रेमी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के फतनपुर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल […]

Read More