जिलाधिकारी ने किया CHC मिठौरा का औचक निरीक्षण

Untitled 31 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आयुष्मान वार्ड, ईटीसी वार्ड, लेबोरेटरी और फार्मेसी सहित सभी प्रमुख सेक्शनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, दवाओं के उचित रखरखाव न होने पर जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाई और दवाओं को निर्धारित मानक के अनुसार सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। वहीं, केंद्र पर हेल्थ एटीएम खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल ठीक कराने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने केंद्र परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति और अव्यवस्था मिलने पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया और एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही, बाह्य परिसर की सफाई हेतु बीडीओ और डीपीआरओ को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने उपस्थित मरीजों से संवाद किया, जिन्होंने उपचार और दवाओं की आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय ओपीडी में 85 मरीज देखे गए थे, 21 मरीजों की जांचें हुई थीं, और मौके पर 6 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए थे।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, क्योंकि स्वास्थ्य सेवाएं शासन की शीर्ष प्राथमिकता हैं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More