14 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास

6929470628e62 vaibhav suryavanshi 285352565 16x9 1

अंडर-19 एशिया कप में भारत के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का फिर से दम दिखाया। यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 14 साल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने ऐसा तूफान मचाया कि पूरा स्टेडियम उनके नाम के नारों से गूंज उठा। वैभव ने सिर्फ 56 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़ा और भारत की मजबूत पकड़ बना दी।

भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही थी, जब आयुष म्हात्रे 4 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन वैभव ने आते ही मैच का पूरा रुख बदल दिया। उन्होंने शुरू से ही सकारात्मक खेल दिखाया और गेंदबाजों पर हावी हो गए। 30 गेंदों में पचासा जमाने के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अगली 26 गेंदों में ही 50 रन और जोड़ दिए।

वैभव की पारी में 9 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी देख यूएई के गेंदबाजों ने हार मान ली थी, क्योंकि उनके पास वैभव को रोकने का कोई उपाय नहीं था। उनकी शानदार पारी जारी थी और वह 115 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह साल असाधारण रहा है। वह अभी तक कुल छह शतक जड़ चुके हैं और साल के सबसे सफल युवा बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने सबसे युवा बल्लेबाज के रूप में शतक जमाकर रिकॉर्ड बनाया था। इंडिया-ए के लिए खेलते हुए उनका 32 गेंदों का शतक आज भी काफी चर्चा में है।

आईपीएल 2025 में भी वैभव ने अपनी प्रतिभा साबित की थी। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया। इतनी कम उम्र में इतने बड़े कारनामे करके वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का भविष्य बनने की ओर बढ़ रहे हैं।

Spread the love

New Delhi
Sports

एशियन गेम्स में भारत ने गाड़े झंडे, 11 वें दिन दो और गोल्ड

New Delhi: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 11वें दिन भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड जीता, जबकि भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने एथलेटिक्स में देश को […]

Spread the love
Read More
Sports

गिल की कप्तानी पर अश्विन को था शक, अब हुए हैरान

Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में गिल और विराट कोहली ने शतकीय […]

Spread the love
Read More
Sports

सिद्धू की पसंद विराट, सचिन-धोनी से आगे

Virat Kohli: नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनके लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता को बताया। सिद्धू के मुताबिक, नंबर-3 पर लगातार रन बनाना और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत तक पहुंचाना कोहली को बाकी खिलाड़ियों से अलग करता है। ‘विराट कोहली सबसे आगे हैं‘ सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम […]

Spread the love
Read More