SIR फॉर्म जमा करने के लिए भटक रहे आवेदक

Untitled 2 copy 11
  • आशियाना क्षेत्र के सेंट्रल अकादमी केंद्र पर ढूंढे नहीं मिल रहे BLO
  • मतदाताओं की मदद करने के बजाए मीटिंग में जाने को बेताब दिखे BLO

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। प्रदेश सरकार SIR   को लेकर जितनी गंभीर है वहीं BLO इस काम को कराने में खूब लापरवाही बरत रहे है। SIR फार्म जमा करने के लिए आशियाना क्षेत्र में BLO ढूंढे नहीं मिल रहे है। मजे की बात यह है कि SIR फॉर्म जमा करने गए आवेदकों के BLO फोन तक नहीं उठा रहे है। यह नजारा बुधवार को आशियाना स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल में देखने को मिला। इस केंद्र पर SIR  फार्म जमा कराने को लेकर आवेदक इधर उधर भटकते नजर आए। बीएलओ नहीं मिलने की वजह से कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

आशियाना क्षेत्र के बंगला बाजार, एलडीए सेक्टर एल, सेक्टर के और सेक्टर के वन के आवंटियों का मतदान साथ आशियाना सेक्टर के स्थित सेंट्रल अकादमी बनाया जाता रहा है। इस मतदान स्थल पर इन इलाकों के लोगों के एसआईआर फार्म जमा करने का केंद्र बनाया गया है। बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जब यह संवाददाता केंद्र पर हाल चाल लेने के लिए पहुंचा तो अजब गजब नजारा देखने को मिला। स्कूल के मुख्य गेट से प्रवेश करने बाद बाए ओर पांच छह कुर्सियां और दो टेबल लगी हुई थी। कुर्सियों पर एक महिला और तीन पुरुष (बीएलओ) विराजमान थे। महिला बीएलओ के पास एक महिला अपना एसआईआर फार्म भरवाने की मशक्कत में लगी हुई थी। पुराने दस्तावेजों के साथ आई महिला का नाम सूची में मिल नहीं रहा था। काफी जद्दोजहद के बाद इस महिला को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

इसी दौरान करीब 60 की उम्र पार कर चुके एक बुजुर्ग प्रवेश करते हैं और पूछते है कि राजकुमार जी कौन है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अभी यही पर थे गोल मार्कट स्थित निर्वाचन कार्यालय गए होंगे। इस बुजुर्ग ने कई बार बीएलओ राजकुमार को फोन मिलाया लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी फोन नहीं उठा। इसी दौरान हाथों में फार्म छह लेकर जमा करने आए एक व्यक्ति ने पूछा कि यह फॉर्म किसके पास जमा होगा। मौके पर मौजूद बीएलओ व्यक्ति को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसी दौरान एलडीए सेक्टर एल से सरदारजी आए। उन्होंने मौजूद बीएलओ से बोला कि वह गोरखपुर रेलवे में तैनात थे, रिटायर होने के बाद उन्होंने यहां मकान बनवाया है। उन्हें मतदाता बनने का फार्म जमा है। मौजूद बीएलओ ने एक दूसरे से पूछा कि एलडीए सेक्टर एल किसके पास है। उन्होंने बताया कि वह है नहीं कल आना आज तीन बजे हमारी गोल मार्केट स्थित निर्वाचन कार्यालय पर मीटिंग बुलाई गई है हम सभी को वही पहुंचना है। हकीकत यह देखने को मिली कि एसआईआर को लेकर मतदाता तो काफी सक्रिय दिखे लेकिन बीएलओ को सहयोग नहीं मिलने की वजह से लोगों को निराश होकर बैरंग वापस होने को मजबूर होना पड़ रहा है। मालूम हो कि एसआईआर फार्म जमा करने की कल अंतिम तारीख (11 दिसंबर) है। केंद्र पर तैनात किए गए बीएलओ का यही रवैया रहा तो सैकड़ों की संख्या में लोगों को एसआईआर फार्म जमा करने से वंचित रह जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Spread the love

Iran
homeslider International

ईरान की धमकी के बीच ट्रंप ने बदला विमान, गुप्त ऑपरेशन से मचा हड़कंप

Iran अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि तुर्की के अंकारा से रवाना होने के दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें अपना विमान बदलना पड़ा था। रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान समर्थित तत्वों की ओर से ट्रंप और उनके विमान को निशाना बनाए जाने की आशंका के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने यह फैसला लिया। […]

Spread the love
Read More
Top 10 News
Daily Bulletin homeslider

देश-विदेश की टॉप 10 खबरें… क्रिकेटर अभिषेक रेप केस में हुए गिरफ्तार

Top 10 News देश-विदेश में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी से लेकर हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर नए सेस, NEET PG 2026 के एग्जाम सिटी अपडेट, जसप्रीत बुमराह की चोट, कैंसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और भारत में Apple Pay की संभावित एंट्री तक कई अहम […]

Spread the love
Read More
Lord Shiva
homeslider Religion

हरियाली अमावस्या आज, भगवान शिव की पूजा से बरसेगी कृपा

Lord Shiva हिंदू धर्म में सभी अमावस्या का महत्व होता है। परन्तु सावन माह भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में सावन माह की अमावस्या का महत्त्व और बढ़ जाता है। सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। हरियाली अमावस्या पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। सावन माह की इस तिथि पौधा लगाना […]

Spread the love
Read More