लखनऊ में SKD अस्पताल ने किया बड़ा कांड

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 74

लखनऊ | कृष्णानगर स्थित SKD प्राइवेट हॉस्पिटल में सोमवार सुबह जो हुआ, वो किसी भी इंसान का खून खौला देगा। सरोजनीनगर के 37 साल के कर्मवीर सिंह सुबह 8 बजे ऑफिस जाने निकले। रास्ते में तबीयत बिगड़ी तो खुद SKD हॉस्पिटल पहुंचे। इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन इसके बाद जो हुआ – वो अमानवीयता की सारी हदें पार कर गया। हॉस्पिटल ने परिजनों को सूचना तक नहीं दी। एम्बुलेंस में शव डाला और लोकबंधु राजकीय अस्पताल की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर छोड़कर कर्मचारी भाग निकले। लोकबंधु में शव घंटों लावारिस पड़ा रहा। किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिरकार स्टाफ को शक हुआ तो डॉक्टरों को बताया। जेब से आधार कार्ड और मोबाइल मिला। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों को खबर हुई तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी अंजू, 12 साल का बेटा युवराज और 9 साल की बेटी प्रज्ञा – सब रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार हुआ। अंजू का गुस्सा सातवें आसमान पर। बोलीं, “पति को कोई बीमारी नहीं थी। सुबह स्कूल गई थी, वो ऑफिस। पता चला तो दुनिया उजड़ गई। हॉस्पिटल ने फोन तक नहीं किया। शव छोड़कर भाग गए। ये इंसानियत है?” अंजू प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। घर में सिर्फ बुजुर्ग सास हैं।

नशे में पति पानी की टंकी पर चढ़ा, बोला “पत्नी नहीं भेजोगे तो कूद जाऊंगा!

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने तुरंत जांच कमेटी गठित की। लोकबंधु से CCTV फुटेज मांगी गई। SKD हॉस्पिटल को नोटिस जारी। नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह जांच कर रहे हैं। सीएमओ बोले, “आरोप साबित हुए तो लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।” पुलिस ने कहा, “परिजनों की शिकायत पर FIR होगी।” अभी तक कोई तहरीर नहीं आई। SKD हॉस्पिटल से संपर्क नहीं हो पाया। ये पहला मामला नहीं। पहले भी कई प्राइवेट हॉस्पिटल्स पर इलाज में लापरवाही और शव छिपाने के आरोप लगे हैं। लेकिन इस बार मामला इतना गंभीर कि योगी सरकार भी सख्त हो गई। क्या SKD का लाइसेंस जाएगा? जांच क्या कहेगी? परिजनों का दर्द कब मिटेगा?

Spread the love

Maharajganj
Health Uttar Pradesh

PNC/NHI द्वारा रास्ता बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Hospital Road closed: 5 अगस्त 2026! महराजगंज जनपद के फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 नौतनवा- सोनौली-गोरखपुर मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के समीप NHI/PNC द्वारा रास्ता बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप […]

Spread the love
Read More
West Indies vs Pakistan
Sports Uttar Pradesh

एक ही दिन में गिरे 14 विकेट, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच कांटे की टक्कर

WI vs PAK टेस्ट में गेंदबाजों का जलवा West Indies vs Pakistan 2nd Test:  वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला अब बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मैच पूरी तरह संतुलन पर नजर आ रहा है। पूरे […]

Spread the love
Read More
Chandauli Salary Dispute
Education Uttar Pradesh

वेतन भुगतान में देरी से नाराज परिचारक ने उठाया आत्मदाह का कदम

नेशनल इंटर कॉलेज में बवाल Chandauli Salary Dispute: नेशनल इंटर कालेज , सैयदराज में चार महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान परिचारक ने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से विद्यालय परिसर और शिक्षा विभाग में अफरा तफरी मच गई। बच्चे भयभीत होकर स्कूल से बाहर निकल गए। विद्यालय को बंद कर दिया […]

Spread the love
Read More