योगी का गोरखपुर दौरा: रावत स्मृति ऑडिटोरियम + 16 करोड़ ITI

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर में दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे सैनिक स्कूल में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। योगी राज्य सरकार के सैनिक स्कूल प्रोजेक्ट के तहत बने 1000+ सीटों वाले जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम का उद्घाटन और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में असम राइफल्स के DG लेफ्टिनेंट जनरल विकास लाखेड़ा, पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, फाउंडेशन सचिव मंजीत नेगी और जनरल रावत की बेटियां कृतिका-तारिणी मौजूद रहेंगी। योगी जनरल रावत के जीवन पर बनी प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट विवाद: कोर्ट ने जारी किया नोटिस

दोपहर में योगी पिपरौली ब्लॉक के नरकटहा गांव में 16 करोड़ रुपये की लागत से बने नए राजकीय आईटीआई का लोकार्पण करेंगे। पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के CSR फंड से बना ये संस्थान गोरखपुर का 11वां और PPP मोड में तीसरा राजकीय ITI होगा। युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार का नया केंद्र बनेगा। ये दोनों आयोजन गोरखपुर के लिए खास हैं। जनरल रावत उत्तराखंड के रहने वाले थे, लेकिन गोरखपुर से उनका गहरा नाता। सैनिक स्कूल में पढ़े और यहीं से सेना की राह पकड़ी। ऑडिटोरियम उनकी याद को जिंदा रखेगा। वहीं नया ITI पूर्वांचल के युवाओं को स्किल देगा। योगी का गोरखपुर दौरा विकास और श्रद्धांजलि का संगम है।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More