कैबिनेट बैठक के बीच फूड पॉइजनिंग से तीन की मौत, पांच की हालत नाजुक

Untitled 9 copy 3

भोपाल।  मध्य प्रदेश के विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में उस वक्त कोहराम मच गया जब सोमवार देर रात एक निजी होटल में डिनर करने के कुछ घंटे बाद ही आठ कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़े। तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर सभी को ग्वालियर के जयारोग्य सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर तक तीन कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया, जबकि बाकी पांच अभी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। मृतकों की पहचान प्रगीलाल कुशवाहा 54 वर्ष  गिरिजा रजक 35 वर्ष और रामस्वरूप कुशवाहा 47 वर्ष के रूप में हुई है। जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक परिवार को तत्काल 20-20 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। होटल से लिए गए खाने के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। प्राथमिक रिपोर्ट में गंभीर फूड पॉइजनिंग की पुष्टि हुई है।

दुःखद संयोग यह है कि यह हादसा ठीक उसी समय हुआ जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दो दिवसीय खजुराहो दौरे पर हैं। मंगलवार को महाराजा कन्वेंशन सेंटर में कैबिनेट की अहम बैठक होनी है। सोमवार को विभागीय समीक्षा के बाद आज मुख्यमंत्री छत्रसाल और सरदार पटेल की प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे और राजनगर में लाड़ली बहना योजना की बड़ी किश्त जारी करेंगे। इस हादसे ने पूरे आयोजन पर मातम का साया डाल दिया है। प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Spread the love

Ujjain Land Controversy
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा

सिंहस्थ परियोजनाओं से पहले जमीन खरीद का आरोप मुख्यमंत्री परिवार की जमीन खरीद और विकास परियोजनाओं के संबंधों की जांच हो: कांग्रेस Ujjain Land Controversy :  कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार पर उज्जैन में जमीन खरीद में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले में श्वेत पत्र […]

Spread the love
Read More
 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More