दो बीटेक छात्रों समेत चार फंदे पर लटके, एक की जान बची

suicide 2 sixteen nine e1717826992306

हल्द्वानी। उत्तराखंड में एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर दो बीटेक छात्रों समेत चार लोगों ने आत्मघाती कदम उठाए। जिनमें तीन के शव फंदे से लटके मिले, जबकि एक छात्र को गंभीर हालत में बचा लिया गया। पंतनगर विवि में दो घटनाएं सामने आईं, वहीं हरिद्वार जिले में दो अलग मामलों में शव पेड़ों से लटके मिले। पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के रजत जयंती छात्रावास के एक कमरे में सोमवार को बीटेक के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, छात्र लंबे से समय से मानसिक तनाव में था। वहीं 12 घंटे बाद रात 10:30 बजे बीटेक इलेक्ट्रीकल फाइनल ईयर के छात्र किच्छा निवासी विवेक आर्य ने भी विश्वेश्वरैया छात्रावास में आत्मघाती कदम उठाया। उसकी हालत गंभीर है।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र अक्षत सैनी के कमरे की तलाशी में पुलिस को एक डायरी, मोबाइल फोन और मफलर मिले हैं, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अक्षत सैनी अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या डायरी में दर्ज करता था। दिनभर उसके साथ जो भी घटित होता, वह उसे विस्तार से लिखता था। सूत्रों की मानें तो वह लंबे समय से मानसिक उलझन में था और कई मामलों में किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पा रहा था। वह अपने सवाल खुद से करता और जवाब खुद ही ढूंढ़ने की कोशिश करता था। यह असमंजस उसे परेशान करता रहा। उसने मानसिक स्थिति को लेकर किसी से खुलकर बात भी नहीं की। सूत्रों के मुताबिक उसने डायरी में लिखा है कि वह हार मान लेगा तो लोग सोचेंगे कि उससे पढ़ाई नहीं हो पा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय अक्षत सैनी पुत्र सागर सैनी निवासी संजय गांधी कॉलोनी रुड़की (हरिद्वार) पंतनगर विवि में बीटेक तृतीय वर्ष (सिविल इंजीनियरिंग) का छात्र था। परिवार कुछ समय से गाजियाबाद में रह रहा था। सोमवार को अक्षत का पेपर था। सुबह साथी उसे परीक्षा के लिए बुलाने गए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। संदेह होने पर छात्रों ने दरवाजे को जोर से झटका, जिससे कुंडी टूट गई। कमरे में प्रवेश करते ही अक्षत को पंखे से मफलर के फंदे पर लटका देखा। घबराए छात्रों ने तुरंत मफलर काटकर उसे नीचे बेड पर उतारा। सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। हॉस्टल में ही रहने वाले उसकी मौसी के बेटे दिव्यांश सैनी को बुलाया गया।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में अक्षत की आत्महत्या ने छात्र कल्याण व्यवस्था की पोल खोल दी है। इससे पहले 12 सितंबर को किच्छा निवासी नीरज की आत्महत्या के बाद भी विवि प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। देश का पहला कृषि विवि कहलाने वाले इस संस्थान में पिछले पांच वर्षों में चार छात्र आत्मघाती कदम उठा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी काउंसलर की नियुक्ति नहीं की गई। सोमवार को अक्षत की मेकअप परीक्षा थी। सुबह 9:30 बजे साथी छात्र उसे परीक्षा के लिए बुलाने पहुंचे थे। लंबे समय से मानसिक तनाव में चल रहे अक्षत के इस कदम से हॉस्टल में मातम छा गया। दूसरी ओर एक अन्य घटना में हरिद्वार जिले के बहादराबाद में युवक ने पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को बहादराबाद क्षेत्र के गांव अहमदपुर ग्रंट के पास आम के बाग में युवक ने पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा वहां पहुंचे और युवक को फंदे से उतारा। एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। उधर हरिद्वार के राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में सोमवार सुबह पेड़ पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि सुबह औद्योगिक क्षेत्र से सटे जंगल में वनकर्मी गश्त पर थे। तभी पेड़ पर लटका शव देख वे सकते में आ गए और पुलिस को सूचना दी।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

512 ग्राम अवैध हेरोइन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट बाराबंकी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Crime News Uttar Pradesh

शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार

Gorakhpur: गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर उसका पुराना प्रेमी भड़क गया और विवाद के दौरान महिला पर हंसिए से हमला कर दिया। महिला ने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More