गुलदार व भालू से बचाव के लिए विभागों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं थर्मल ड्रोन ओर ट्रैंकुलाइजर गन

Untitled 4 copy 5

रुद्रप्रयाग। गुलदार,भालू एवं अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के लिए अलर्ट मोड अपनाया है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 50 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है। बताते चलें कि इस धनराशि से वन विभाग द्वारा आधुनिक उपकरणों की खरीद की जा रही है,जिससे जंगली जानवरों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके।

उपकरणों में आधुनिक थर्मल ड्रोन,फॉक्स लाइट, ट्रैंकुलाइज गन, एनआईडस,आधुनिक पिंजरे एवं अन्य सुरक्षा सामग्री शामिल है। इन उपकरणों का उपयोग संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी,रेस्क्यू कार्यों तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए किया जाएगा। डीएफओ रुद्रप्रयाग रजत सुमन ने बताया कि हाल के दिनों में मानव-वन्यजीव संघर्ष में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन को नए उपकरणों की आवश्यकता से अवगत कराते हुए प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर विगत 28 नवंबर 2025 को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी द्वारा तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि आधुनिक उपकरणों के माध्यम से जंगली जानवरों की मूवमेंट को रियल-टाइम ट्रैक किया जा सकेगा जिससे दुर्घटनाओं और हमलों में प्रभावी कमी लाने में सहायता मिलेगी। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, अलर्ट सिस्टम मजबूत करने तथा रेस्क्यू की कार्यक्षमता को हाईली एफिशिएंट बनाया जा सकेगा। जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा निरंतर संबंधित विभागों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति,जंगली जानवरों की गतिविधियों, नियंत्रण उपायों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तृत रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं तथा स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा निर्देशों की लगातार जानकारी दी जाए। जिला प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त कार्य योजना का उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रण में लाकर स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें तथा किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

New Delhi
homeslider National

इमरान के दिवाली वाले बयान पर विवाद, कांग्रेस सांसद की सफाई

New Delhi: दिल्ली- NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दिवाली और प्रदूषण को मानव जनित रोग बताते हुए लोगों को जागरूक होने की जरूरत बताई थी। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई […]

Read More
Vishwamitra Jayanti
homeslider Religion

Vishwamitra Jayanti: राजा कौशिक से ब्रह्मर्षि बनने की कहानी

सनातन धर्म में महर्षि विश्वामित्र का नाम महान तपस्वियों और ज्ञानियों में सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका जीवन त्याग, तपस्या, दृढ़ इच्छाशक्ति और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत उदाहरण माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वे जन्म से क्षत्रिय राजा थे, लेकिन अपनी कठोर तपस्या और संकल्प के बल पर ब्रह्मर्षि के पद […]

Read More
Railway Online Booking
homeslider National

रेलवे में अब ऑनलाइन बुक करें कुली और व्हीलचेयर

Railway Online Booking: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कुली और व्हीलचेयर की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे ने कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू करने की पहल की […]

Read More