युवती ने दूसरे खेत में छलांग लगाकर गुलदार से अपनी जान बचाई

रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के कुमड़ी गांव में एक युवती ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए करीब 10 फीट नीचे दूसरे खेत में छलांग लगाकर गुलदार से अपनी जान बचा ली। उधर ककोला गांव के पास भीरी-परकंडी मोटर मार्ग पर दिनदहाड़े गुलदार के घूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती अन्य महिलाओं के साथ गांव के पास ही खेत में काम कर रही थी। इसी बीच वहां झाड़ियों में छिपे गुलदार ने जैसे ही युवती पर हमला करने की कोशिश की, उसने बिना वक्त गंवाये तत्काल दूसरे खेत में छलांग लगा दी। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का मुआयना किया और क्षेत्रवासियों से अपील की कि गांव व खेतों के आसपास झाड़ियां न पनपने दें। टीम ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि खेत व जंगल की ओर अकेले न जाएं। ग्रामीणों ने युवती के साहस की प्रशंसा करते हुए वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी व गश्त बढ़ाने और गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Foods homeslider Lifestyle

खिला-खिला पोहा: 10 मिनट में तैयार हेल्दी नाश्ता

सुबह का नाश्ता अगर हल्का, स्वादिष्ट और पोषक हो तो दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में पोहा एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर अगर पोहा खिला-खिला बने, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री 2 कप मोटा पोहा, 2 बारीक […]

Read More
Crime News homeslider

होली पर खून: नोएडा सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली से सटे Noida के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। रंगों के त्योहार के बीच गोलियों की आवाज से पूरी सोसाइटी दहल उठी। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में हुई इस वारदात में 39 वर्षीय साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस […]

Read More
homeslider National Politics

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने साधे सामाजिक समीकरण

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए Indian National Congress ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाते हुए आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समुदायों से प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। खास बात यह है कि घोषित छह नामों में […]

Read More