यूपी में SIR का तूफान: 2.27 करोड़ वोटरों के नाम कटने की कगार पर

57d15afc26f843ce78da924c2d5c7b3b1764496760276957 original

लखनऊ। यूपी उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अब सियासी भूचाल बन चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने खुलासा किया है कि प्रदेश में 97% SIR पूरा हो चुका है और करीब 2.27 करोड़ नाम कट सकते हैं। उन्होंने बताया कि 17% “अनकलेक्टेबल वोटर” मिले हैं – यानी या तो मृत, या स्थायी रूप से बाहर चले गए, या डुप्लिकेट। पांच श्रेणियों में जांच हुई: मृत, बाहर शिफ्ट, डुप्लिकेट, 80+ उम्र के बिना फोटो और अन्य।

यूपी रिणवा ने कहा, “हमारा मकसद वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा करना है। 2.27 करोड़ नाम कटेंगे, लेकिन नए वोटर भी जुड़ रहे हैं। अंतिम लिस्ट 7 फरवरी 2026 को आएगी।” रामपुर में नूरजहाँ और उनके विदेश में रहने वाले बेटों पर FIR के सवाल पर उन्होंने कहा, “SIR फॉर्म भरना जरूरी है। अलग फॉर्म भी दिए गए हैं।”

वंदे मातरम का 150वां साल: वो गीत जो आजादी की लौ था, आज फिर विवाद की आग में

फतेहपुर में एक BLO की आत्महत्या पर रिणवा बोले, “दबाव का कोई मामला नहीं। पूरे देश में काम चल रहा है।” लेकिन सपा इसे “वोट काटो अभियान” बता रही है। अखिलेश यादव ने कहा, “2-3 करोड़ वोटर कट रहे हैं। PDA समाज को निशाना बनाया जा रहा है। आयोग का काम वोट बनाना है, काटना नहीं।”

सियासी गलियारों में हल्ला है कि भाजपा 2027 के लिए PDA वोट बैंक कमजोर करना चाहती है। सपा ने “Save Voter List” कैंपेन शुरू कर दिया है। CEO ने आश्वासन दिया कि BLO से चर्चा कर हर नाम की दोबारा जांच होगी। लेकिन जनता परेशान है – बुजुर्ग कागज ढूंढ रहे हैं, विदेश में रहने वाले फॉर्म भरने की जद्दोजहद में।

homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More