आतंकवाद के खिलाफ क्वाड के संकल्प से बढ़ेगी ‘आतंकिस्तान’ की मुश्किलें

Untitled 6 copy 3

नई दिल्ली। भारत के साथ ही अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का आतंकवाद के खिलाफ संकल्प हमारे पड़ोसी ‘आतंकिस्तान’ के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। हाल ही में क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) की आतंकवाद विरोधी कार्य समूह की बैठक हुई, जिसमें नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के दोषियों को सजा दिलाने की पुरजोर मांग की गई। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से सहयोग करने का आग्रह भी किया गया। चारों देशों ने मिलकर आतंकवाद के हर रूप की कड़ी निंदा की, जिसमें सीमा पार से होने वाला आतंकवाद भी शामिल है।

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार नई दिल्ली में आयोजित इस क्वाड बैठक से पहले भारत और अमेरिका ने आतंकवाद से निपटने के लिए अपनी 21वीं संयुक्त कार्य समूह (JWG) की बैठक और सातवीं नामित वार्ता भी संपन्न की। इनमें दोनों देशों ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुई घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
इससे पहले भारत और अमेरिका ने आतंकवाद के लिए ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे नए तरीकों के बढ़ते इस्तेमाल पर भी गहरी चिंता जताई है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से ISIS और अल-कायदा से जुड़े समूहों के साथ-साथ लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद तथा उनके समर्थक एवं प्रायोजकों के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया है। चूंकि इनमें से कई संगठनों की जड़े भारत के पड़ोसी देश – जिसे अब सामान्य तौर पर ‘आतंक के गढ़’ या ‘आतंकिस्तान’ के नाम से जाना जाता है – में हैं। इसलिए उसके लिए लंबे समय तक बड़े स्तर पर आतंक को प्रायोजित करना मुश्किल नजर आ रहा है।

क्वाड देशों ने आतंकी वित्तपोषण से निपटने के उपायों पर विचार किया और साफ किया है कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और उसके खिलाफ सामूहिक कार्रवाई ही इंडो-पैसिफिक को सुरक्षित रखने का एकमात्र रास्ता है। वैश्विक स्तर पर आतंक के खिलाफ मजबूत होती आवाज से पड़ोसी मुल्क में फैली इन ‘जड़ों’ के कमजोर होने के संकेत मिलने लगे हैं।
वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस बैठक के अलावा अमेरिका ने भी चौथी सालाना क्वाड ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिस्पॉन्स (HADR) टेबलटॉप एक्सरसाइज और स्ट्रेटेजिक मीटिंग होस्ट की, जिस दौरान क्वाड की डिजास्टर-रिस्पॉन्स क्षमताओं की मजबूती पर जोर दिया गया।

Spread the love

China's eyes on Bhutan
International

भूटान पर चीन की नजर! कंवल सिब्बल ने खोली ड्रैगन की रणनीति, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

China’s eyes on Bhutan : भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबे समय से तनाव का प्रमुख कारण रहा है। अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिश के बीच भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट और आक्रामक किया है। अब पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने चीन की रणनीति […]

Spread the love
Read More
education crisis in sudan
International

यूएन में भारत का सुझावः सूडान की शिक्षा के लिए अपनाएं ‘दीक्षा’ मॉडल

शाश्वत तिवारी education crisis in sudan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक उच्च स्तरीय ‘एरिया फ़ॉर्मूला बैठक’ में भारत ने सूडान में शिक्षा के संकट को लेकर बेहद मजबूत और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। ‘सूडान में शिक्षा की सुरक्षा: शांति, रिकवरी और स्थिरता में निवेश’ विषय पर आयोजित इस विशेष बैठक में […]

Spread the love
Read More
British Navy drone
International

ब्रिटिश नेवी के ड्रोन में चीनी कैमरों का कनेक्शन! डेटा लीक की आशंका से मचा हड़कंप

British Navy drone :   ब्रिटेन की रॉयल नेवी के निगरानी ड्रोन को लेकर सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। एक जांच के दौरान K3 स्काउट ड्रोन में इस्तेमाल किए गए कुछ थर्ड-पार्टी कैमरों का चीन से जुड़ा कनेक्शन सामने आने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैमरों से चीन स्थित […]

Spread the love
Read More