बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज दास का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

Untitled 10 copy 3
  • खेल जगत-शिक्षा-समाजसेवी-राजनेता एवं खेल से जुड़ी तमाम हस्तियों ने दी बधाई

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। BBD  ग्रुप के अध्यक्ष एवं बैडमिन्टन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खेल प्रेमी, साहित्य में रुचि रखने वाले सरल स्वभाव एवं सादगी के धनी विराज सागर दास के जन्मदिन पर उनके आवास पर सुबह से ही शहर के गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। सुबह से ही शिक्षक, समाजसेवी, राजनेता, खेल से जुड़ी तमाम हस्तियां और डिग्री कालेज और विश्वविद्यालय के तमाम प्रोफेसर बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के मौके पर प्रिया गुप्ता के नेतृत्व में मदर टेरेसा आश्रम में केक काटकर और फल वितरण कर  दास के दीर्घायु होने की कामना की गयी। आल इण्डिया बाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल बाल्मीकि के नेतृत्व में लखनऊ बाल्मीकि समाज द्वारा 51 किलो लड्डू हनुमान सेतु स्थित हनुमान मंदिर पर चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया और विराज दास के दीर्घायु की कामना की गई।

ये भी पढ़े

बेड के स्टोरेज से निकला प्रेमी, अयोध्या में परिवार ने लिया अनोखा फैसला

इसके अलावा अवसर पर सुदरमा सिंह, कैलाश पाण्डेय, रेहान अहमद खान, अशोक सिंह, राजीव बाजपेई पूर्व पार्षद, सुशील दुबे, अचल मेहरोत्रा, चन्द्रा रावत, कमलेश गुप्ता, वसीम खान, सुबोध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, शान बख्शी, सर्वेश अवस्थी, प्रिया गुप्ता, ऊषा बाल्मीकि, आशा मौर्या, मौलाना हसन आब्दी, चैधरी वीर सिंह, अनूप कनौजिया अध्यक्ष संत गाडगे समाज, नवीन बाबा रस्तोगी पूर्व पार्षद आदि सहित BBD  ग्रुप परिवार के सदस्यों ने केक काटकर विराज सागर दास के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की। यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More