एंटी नारकोटिक्स टीम को मिली सफलता: पचास हजार का इनामी तस्कर मुठभेड़ में साथी के साथ गिरफ्तार

  • एक बदमाश के पैर में लगी गोली, एक देशी तमंचा, कारतूस मोटरसाइकिल व नकदी बरामद
  • मोहनलालगंज के जरौली गांव के देर रात हुई मुठभेड़ का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले काफी दिनों से फरार चल रहे पचास हजार के इनामी तस्कर पंकज व उसके साथी को मोहनलालगंज क्षेत्र में रविवार को देर रात मुठभेड़ में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों कुख्यात बदमाश मादक पदार्थ की सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अपर पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि रविवार देर रात मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित जरौली गांव के पास एएनटीएफ के उपनिरीक्षक मनीष कुमार चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग संदिग्ध हालात में आते दिखाई दिए। पुलिस फोर्स उन्हें रूकने का इशारा किया तो बेखौफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। एंटी नारकोटिक्स टीम की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली जा धंसी, जिससे वह वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। टीम मौके का फायदा उठाते हुए भाग रहे दूसरे बदमाश को भी धरदबोचा।

ANTF  के उपनिरीक्षक मनीष कुमार के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र स्थित अकबरपुर निवासी पंकज त्रिपाठी व दूसरे की पहचान गदा गंज जनपद रायबरेली निवासी नरेंद्र त्रिपाठी के रूप में हुई।
उपनिरीक्षक मनीष कुमार के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार पंकज शातिर किस्म का अपराधी हैं और वह मादक पदार्थ की सप्लाई करने के मामले काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी साऊथ व एसीपी ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। ANTF  टीम को इनके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल व दो हजार पचास रुपए की नकदी बरामद हुई है।

Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More
Crime News

गुडंबा: करंट लगने से संविदाकर्मी की झुलस कर मौत

मुख्य मार्ग पर बिजली की मरम्मत करते समय हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली मरम्मत करते समय एक संविदाकर्मी की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित […]

Read More
Crime News

नाबालिग के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से परिजन परेशान

आशुतोष मिश्रा  संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 5 फरवरी 2026 की रात चपरा पूर्वी गांव निवासी सुरजीत पुत्र महंत के साथी शिवकुमार उर्फ कल्लू पुत्र शुकुल ने उसकी […]

Read More