सिरफिरे से परेशान महिला सिपाही ने दर्ज कराया मुकदमा

  • चार महीने से अश्लील मैसेज भेज कर रहा था तंग
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी पुलिस की एक महिला ने सिरफिरे से परेशान होकर बाजारखाला थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पिछले चार महीने से महिला को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज तंग कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेखा (काल्पनिक नाम) यूपी पुलिस में सिपाही है। वह लखनऊ के ही एक इलाके की रहने वाली है। महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति करीब 4 महीने से कई अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करता है। एक नंबर ब्लॉक करने पर वह दूसरे नंबर से मैसेज भेजना शुरू कर देता है।

महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि शख्स ने उनकी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी है। आरोपी ने अपना नाम रोहित सक्सेना बताया था। पुलिस विभाग में होने के बावजूद आरोपी उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। आरोपी लगातार जान की धमकी भी दे रहा है।

इससे वह परेशान हैं, पीड़िता के अनुसार आरोपी कहता है कि रास्ते में एक्सीडेंट करवाकर वह उनकी हत्या करवा देगा। महिला सिपाही ने कई बार आरोपी को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। परेशान होकर महिला सिपाही ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एसीपी बाजारखाला वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि राजधानी में तैनात एक महिला सिपाही एक अज्ञात शख्स की हरकतों से परेशान है। बाजारखाला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

homeslider Uttar Pradesh

पुलिस पर एक और हमला, उन्नाव में उग्र भीड़ ने जमकर काटा बवाव

पथराव में सिपाही घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे टूटे लखनऊ। कानून-व्यवस्था के नाम पर दुनिया में यूपी का डंका बजाने वाले योगी आदित्यनाथ को जोर का झटका राजधानी के सटे जिले में लगा है। सूबे के उन्नाव जिले में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नशे में गाली-गलौज कर रहे एक युवक […]

Read More
Foods homeslider Lifestyle

खिला-खिला पोहा: 10 मिनट में तैयार हेल्दी नाश्ता

सुबह का नाश्ता अगर हल्का, स्वादिष्ट और पोषक हो तो दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में पोहा एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर अगर पोहा खिला-खिला बने, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री 2 कप मोटा पोहा, 2 बारीक […]

Read More
Crime News homeslider

होली पर खून: नोएडा सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली से सटे Noida के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। रंगों के त्योहार के बीच गोलियों की आवाज से पूरी सोसाइटी दहल उठी। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में हुई इस वारदात में 39 वर्षीय साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस […]

Read More