राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ पाता है : राजवीर सिंह

  • स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 131वीं जयंती के अवसर परआयोजित समारोह को पूर्व सांसद ने किया संबोधित
  • बोले राजवीर कहा : स्वामी ब्रह्मानंद जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया

बदायूं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने कहा कि राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ पाता है। वह स्वामी ब्रह्मानंद महाराज जी की 131वीं जयंती के अवसर पर बदायूं क्लब में आयोजित भव्य समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद महाराज जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि जब नेतृत्व में त्याग, तप और पारदर्शिता होती है, तब समाज स्वयं प्रकाशमान हो जाता है। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने व्यक्तिगत सुविधा, संचय और राजनीतिक लाभ से ऊपर उठकर शिक्षा को जनसेवा का मूलाधार बनाया और आने वाली पीढ़ियों को एक स्थायी विरासत दी। उनके कार्य किसी एक समाज या क्षेत्र तक सीमित नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में पवित्र धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी का जीवन सादगी, अनुशासन और पूर्ण पारदर्शिता का मूर्त उदाहरण था। सांसद रहते हुए उन्होंने एक पैसे को हाथ तक नहीं लगाया और न ही कभी व्यक्तिगत जीवन में किसी प्रकार की विलासिता को स्थान दिया।

राजवीर सिंह ने कहा कि स्वामी जी स्वयं भोजन तक नहीं बनाते थे, जो भी प्रसाद या भोजन सेवा भाव से कहीं से उपलब्ध होता था, उसे ही स्वीकार करते थे। यह केवल सादगी नहीं बल्कि लोकसेवा में शुचिता और तप का प्रमाण था। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी ब्रह्मानंद जी के योगदान को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि स्वामी जी ने राठ में लगभग तीन हजार एकड़ भूमि पर एक विशाल महाविद्यालय की स्थापना की, जो आज हजारों युवाओं के भविष्य को दिशा दे रहा है। यह प्रयास उस समय का सबसे बड़ा ग्रामीण शैक्षणिक आंदोलन था, जिसका उद्देश्य वंचित तबके को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना था।

पूर्व सांसद ने कहा कि आज उसी संस्थान को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के बैनर तले विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया प्रगति पर है, जो स्वामी के शिक्षा संकल्प को आगे बढ़ाने का दायित्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वामी ने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं बल्कि सेवा का माध्यम माना। उनके आदर्श सादगी, ईमानदारी, समर्पण भावना और समाजोन्मुख शिक्षा आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि जिस समाज में संतों के चरित्र, तप और विचारों का अनुसरण होता है, वही समाज अपनी गति भी बदलता है और दिशा भी। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि स्वामी ब्रह्मानंद जी की शिक्षा साधना, त्याग और सेवा को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लें, क्योंकि यही आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

 

बच्चियों ने आरती उतारकर पूर्व सांसद का किया स्वागत

पूर्व सांसद राजवीर सिंह का बदायूं भव्य स्वागत किया गया। छोटी बच्चियों ने तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी तो कुछ लोगों ने उन्हें उपहार स्वरूप धनुष दिया। स्वागत से अभिभूत पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर बदायूं की जनता को धन्यवाद दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा “बदायूँ की मिट्टी का यह स्नेह, आप सभी का यह विश्वास सचमुच हृदय को भावविह्वल कर दिया। आज जनपद बदायूँ पहुँचनें पर कार्यक्रम स्थल की ओर जाते समय जिस तरह विभिन्न स्थानों पर सम्मानित कार्यकर्ताओं और हमारे देवतुल्य नागरिकों ने प्रेम, आत्मीयता और अपनत्व से स्वागत किया।

Uttar Pradesh

वृंदावन हादसा: काल के गाल में समाए 16 लोग, अंतिम शव भी बरामद

यमुना में पहली बार हुआ इतना बड़ा हादसा, जानकर सन्नाटा पसरा कालिया नाग के कहर से थरथर कांप रही यमुना ने तब भी इतनी नरबलि नहीं ली थी, जितनी इस बार हुई। देवरहा बाबा घाट से यमुना में जलक्रीड़ा करने पहुंचे युवकों ने यह कतई नहीं सोचा होगा कि आज उनका अंतिम दिन है। लेकिन […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

आगरा जेल अधीक्षक पर कार्रवाई से डर रहे प्रमुख सचिव कारागार!

 जेल मुख्यालय, परिक्षेत्र डीआईजी से सेटिंग गेटिंग का खेल मुख्यमंत्री समेत अन्य आला अफसरों से शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई सुल्तानपुर के बाद आगरा जेल में हुई आत्महत्या मामले में अफसरों ने साध रखी चुप्पी नया लुक संवाददाता लखनऊ। शासन और कारागार मुख्यालय के साथ परिक्षेत्र के DIG जेल से मजबूत सेटिंग रखने वाले […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा आदेश: नोएडा में श्रमिकों को एक अप्रैल से मिले बढ़ा हुआ वेतन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा समेत प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के अधिकारों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों को बढ़ा हुआ वेतन एक अप्रैल से हर हाल में दिया जाए और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार देर […]

Read More