नैनीताल की पहाड़ियों में भीषण आग, रातभर धधकती रही लपटें

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैमल्स बैक की पहाड़ी पर अचानक आग भड़क गई। पहाड़ी पर सूखी घांस और वनस्पति होने के चलते आग ने तुरंत भयावह रूप धारण कर लिया। क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण आग लगातार ऊपर की ओर फैलती जा रही है। आग की सूचना मिलते ही वन महकमे की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। राहत की बात यह है कि जिस क्षेत्र में आग लगी, वहां न तो कोई बस्ती है और न ही घना जंगल या बड़े पेड़, जिससे किसी बड़े हादसे को फिलहाल टाला जा सका।

शीतकाल के बाद उत्तराखंड में सूखी घांस और पत्तियों के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं हर साल बढ़ जाती हैं। हर वर्ष लाखों हेक्टेयर जंगल वनाग्नि की भेंट चढ़ जाते हैं। ऊच्च न्यायालय पहले ही वन विभाग को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी कर चुका है। वन विभाग भी वनाग्नि रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर चुका है। दिसंबर की शुरुआत में वनाग्नि की यह पहली बड़ी घटना होने के कारण फायर सीजन और ड्राई स्पेल में मामलों के बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। वनाग्नि से वन्यजीवों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। कई बार आग की चपेट में आकर वन्यजीवों की जान भी चली जाती है। कैमल्स बैक क्षेत्र में आग फैलने की रफ्तार को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर है।

homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More
homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More