पड़ोस में रहने वाले साथियों की सलाह पर घरों में पूजा-पाठ करने वाले ने की थी नीलिमा की हत्या

  • बुजुर्ग महिला नीलिमा हत्याकांड का हुआ राजफाश, मुख्य कातिल सहित तीन गिरफ्तार
  • प्लास्टिक की बोरी, दो सोने की चूड़ी, आर्टिफिशियल चार कंगन, कान का बाला, दो पर्स व 873 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला नीलिमा श्रीवास्तव की हत्या उन्हीं के घर के सामने रहने वाले की सलाह से घरों में पूजा-पाठ करने वाले जितेन्द्र मिश्रा ने की थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य हत्यारोपी सहित तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास घर में से लूटे गए जेवरात व नकदी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के लिए पकड़े गए तीनों का नाम इटौंजा क्षेत्र स्थित टाउन एरिया महोना निवासी 50 वर्षीय जितेन्द्र मिश्रा, जानकीपुरम के प्लाट नंबर सात यूनाइटेड नगर कालोनी सेक्टर आई व मूल पता बघौली हरदोई निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू व सेक्टर आई जानकीपुरम व मूल पता महोली सीतापुर निवासी सुशील कुमार है।

ऐसे दिया था घटना को अंजाम

इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अभियुक्त जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वह सेक्टर आई स्थित मृतका नीलिमा श्रीवास्तव के घर के सामने रहकर पूजा-पाठ करता है और उसके साथ अभियुक्त दीपक कुमार व सुशील कुमार रहता। बताया कि इन्हें महीने के आठ हजार रुपए मिलते हैं, जिससे गुजर-बसर नहीं हो पा रहा था।

हत्यारे जितेन्द्र अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा दीपक और सुशील बताया कि घर के सामने रह रही बुजुर्ग महिला नीलिमा श्रीवास्तव के घर में काफी सोने-चांदी के जेवरात व नकदी है। दोनों की बातें सुनकर घरों में पूजा-पाठ करने वाले जितेन्द्र के मन लालच आ गया और योजना के तहत दो दिसंबर 2025 को दोपहर को मौका मिलते ही कातिल जितेन्द्र घर में धावा बोल दिया और रात होते ही घर में रखी आलमारी खंगालने लगा तभी गहरी नींद में सो रहीं नीलिमा जाग गई तो देखा कि उनके सामने पड़ोस में रहने वाला पुजारी जितेन्द्र खड़ा है। विरोध करने पर बेखौफ जितेन्द्र ने गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया और घर में रखे गहने और नकदी बटोर ले गया था।

लूट के इरादे से ही घर में घूसा था जितेन्द्र…लालच का बुखार बना दिया कातिल

बताया जा रहा है कि नीलीमा श्रीवास्तव ने एक बार दीपक को घर में बुलाकर आलमारी का लॉकर खुलवाया था, लेकिन बुजुर्ग महिला नीलिमा श्रीवास्तव को क्या मालूम था कि जिस शख्स से आलमारी का लॉकर खुलवा रहीं हैं वही एक दिन उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा। खास बात यह है कि एक पूजा-पाठ करने वाले शख्स की इतनी हिम्मत की वह बुजुर्ग महिला के घर में बारह चौदह घंटे तक पड़ा रहा और अपने नापाक मंसूबों में कामयाब होकर ही निकला, लेकिन यह पता नहीं था कि पुलिस अपने पर आ जाए तो मुर्दा भी थोड़ी देर के लिए चीख पड़ेगा।

Crime News

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86 वां सम्मेलन, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

ATS, PAC और भारी संख्या में पुलिस बल रहेंगे तैनात ए अहमद सौदागर लखनऊ। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86 वां और विधायी निकायों के सचिवों का 62 वां सम्मेलन 18 जनवरी से 23 जनवरी राजधानी में आयोजित हो रहा है। इस दौरान देश भर के पीठासीन अधिकारियों का जमावडा लगेगा। सम्मेलन को लेकर पुलिस […]

Read More
Crime News

लखनऊ विवि में ABVP के दो गुटों में खुनी खेल

रोहित वेमुला की याद में निकाला पैदल मार्च ए अहमद सौदागर लखनऊ। cमें शनिवार को एबीवीपी के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई । बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संगठन ने रोहित वेमुला की याद में मार्च निकाला। उन्हें पुलिस ने शांत कराकर लौटा दिया। कुछ देर बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से […]

Read More