दुबग्गा में सनसनी: जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को उड़ाया, मौत

death 1
  • जेहटा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई गोलियों की बौछार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम-प्रसंग, जमीन विवाद या फिर कोई और वजह को लेकर एक-दूसरे का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित जेहटा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे एक कलयुगी भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।

ताबड़तोड़ हुई गोलियों की बौछार से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सरे शाम कई राउंड चली गोलियों से पूरा इलाका थर्रा उठा। वारदात के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कई कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध असलहे से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के मुताबिक हमलावरों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

राजधानी लखनऊ के मानक नगर के रहने वाले 45 वर्षीय वीरेंद्र दुबग्गा क्षेत्र के टाड़ खेड़ा गांव स्थित कुछ सालों से अपने ननिहाल में रहते थे। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी अभिजीत श्रीवास्तव के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे वीरेंद्र का भतीजा और उसका बेटा घर ले जाने के लिए गए। वीरेंद्र अपने मूल निवास पर जाने के लिए मना कर दिया तो बौखलाए भतीजे ने अवैध असलहे से उनके सीने में गोलियों की बौछार कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चाचा-भतीजे में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है और आरोपी वीरेंद्र की जमीन हथियाने के फिराक में थे। गोली चलने की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसीपी काकोरी, इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी अभिजीत श्रीवास्तव के मुताबिक हमलावरों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

Spread the love

Crime News

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला ए अहमद सौदागर E-rickshaw driver arrested : चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More
Crime News

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान […]

Spread the love
Read More