Headline

भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी वीजा और नकली एयरपोर्ट स्टैम्प के नागरिक गिरफ्तार

  • आव्रजन कार्यालय की सतर्कता से पकड़ा गया युवक, ई-वीजा में गड़बड़ी और फर्जी डिपार्चर स्टैम्प से खुली पूरी पोल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली पर आव्रजन अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के साथ यात्रा कर रहे एक भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ई-वीजा और दिल्ली एयरपोर्ट के नकली डिपार्चर स्टैम्प के सहारे नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

सोनौली स्थित आव्रजन कार्यालय पर सोमवार को अधिकारियों ने जांच के दौरान एक युवक को संदिग्ध पाकर उसके दस्तावेजों की गहन जांच की। पासपोर्ट की जांच में दिल्ली एयरपोर्ट का डिपार्चर स्टैम्प नकली पाया गया, जबकि ई-वीजा में भी कई विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान पंजाब के मोहाली निवासी और वर्तमान में कनाडाई नागरिक विमल डांसी के रूप में हुई।

इंडिगो का हाहाकार: DGCA ने वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस लिया

पूछताछ में सामने आया कि वह नेपाल के रास्ते कनाडा जाने की तैयारी में था और इसी उद्देश्य से फर्जी स्टैम्प का उपयोग कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि फर्जी स्टैम्प कहां और किसके माध्यम से तैयार किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई न होती तो युवक फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए सीमा पार कर चुका होता। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More