हल्द्वानी में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 70

हल्द्वानी । हल्दूचौड़ मुख्य बाजार से जुड़ी एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका और उनकी पत्नी कमला दुमका ने अपने ही घर के प्रथम तल में बने कमरों में आत्महत्या कर ली। स्वजन ने सुबह देखा तो दोनों अलग अलग कमरे में पंखे में लटके थे।

बताया जा रहा है कि रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। मानसिक दबाव बढ़ने के कारण दंपती ने यह कदम उठाया होगा, हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

अखिलेश का चुनाव आयोग पर सीधा हमला

घर में मातम पसरा है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग और व्यापारी संगठन गहरे सदमे में हैं, क्योंकि दुमका दंपती क्षेत्र में अपनी सरलता और व्यवहार के लिए जाने जाते थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More