अखिलेश का चुनाव आयोग पर सीधा हमला

akhilesh yadav news 109759816
  • “पीडीए वोटरों के नाम काटने की साजिश, SIR तुरंत रोको, नहीं तो सड़क पर उतरेंगे!”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला। X पोस्ट और प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटवा रही है। उन्होंने मांग की कि SIR प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और पारदर्शी जांच कराई जाए।

अखिलेश ने चार सख्त मांगें रखीं:

  1. यूपी में अब तक कितने प्रतिशत SIR पूरा हुआ, इसका डेटा आज ही सार्वजनिक किया जाए।
  2. BLO पर “जानलेवा दबाव” हटे, अतिरिक्त अधिकारी लगाए जाएं।
  3. सत्ताधारी दल और उनके सहयोगी “पिछले दरवाजे” से इस प्रक्रिया में शामिल न हों।
  4. हर विधानसभा में PDA समाज के कितने वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं, इसकी गहन जांच हो।

अखिलेश ने फतेहपुर के एक सुपरवाइजर की आत्महत्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा, “परिवार ने बताया कि SIR जल्दी पूरा करने का भयंकर दबाव था। नतीजा – एक जिंदगी चली गई। इतनी जल्दबाजी क्यों? पश्चिम बंगाल में भी लोग यही कह रहे हैं। चुनाव आयोग के हाथ खून से सने हैं या नहीं, जनता देख रही है।” सपा प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले PDA वोट बैंक को कमजोर करना चाहती है। “लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

कैंची धाम मंदिर में आपात स्थिति से निपटने के लिये मॉकड्रिल

अगर SIR नहीं रुका तो हम सड़क पर उतरेंगे।” सपा ने पूरे प्रदेश में “Save Democracy – Save Voter List” अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

चुनाव आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि 12 राज्यों में चल रहे SIR के दूसरे चरण में यूपी में सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अखिलेश ने PDA कार्ड खेलकर 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। अगर यह मुद्दा जोर पकड़ता है तो भाजपा के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है।

Spread the love

Examination
Education homeslider National

परीक्षा पर चर्चा करने वाले PM पेपर लीक पर क्यों हैं मौन

Examination AAP का प्रदर्शन, भर्तियों में फर्जीवाड़ा करती है यूपी सरकार पेपर लीक की पूरी व्यवस्था के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री जिम्मेदार दरोगा भर्ती से लेकर NEET और CUET तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ, सरकार जवाब दे: अनित रावत भाजपा सरकार ने परीक्षा माफियाओं को संरक्षण देकर युवाओं के साथ विश्वासघात किया छात्रों […]

Spread the love
Read More
NDA Meeting 2026
homeslider National

भारत मंडपम में जुटे NDA के दिग्गज, PM मोदी के पहुंचते ही बढ़ी बैठक की अहमियत

NDA Meeting 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से भाजपा और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों […]

Spread the love
Read More
Jharkhand News
homeslider Jharkhand

अंधविश्वास के नाम पर क्रूरता की हदें पार, युवक को झेलनी पड़ी खौफनाक यातना

Jharkhand News : देश लगातार विज्ञान, तकनीक और आधुनिक सोच की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज के कुछ हिस्सों में अंधविश्वास आज भी गहरी जड़ें जमाए हुए है। झारखंड की राजधानी रांची के पास से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। यहां […]

Spread the love
Read More