देहरादून रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन सात से दस दिसंबर तक बाधित रहेगा

Railways

देहरादून। लोकोशेड के इंटरलाकिंग व पुलों की मरम्मत कार्य के चलते सात से 10 दिसंबर तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इस दौरान ट्रेनों का संचालन हरिद्वार, सहारनपुर, देवबंद या नजीबाबाद से किया जाएगा। रेलवे की ओर से इस संबंध में टिकट बुकिंग वाले यात्रियों को मैसेज कर अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, देहरादून-हरिद्वार के बीच रेलवे ट्रैक समेत कई अन्य सुधारीकरण कार्य कराए जाने के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें डोईवाला गार्ड, करीवाला-देहरादून, मोतीचूर-रायवाला, हरिद्वार-मोतीचूर और डंडेर-इकचाल समेत अन्य यार्डों के 20 पुलों की मरम्मत का काम सात से 10 दिसंबर के बीच किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, सात और आठ दिसंबर को दून रेलवे स्टेशन पर बने लोकोशेड के इंटरलाकिंग का कार्य भी किया जाना है। दरअसल, दून रेलवे स्टेशन पर पिछले लंबे समय से ट्रेनों के इंजन के रखरखाव, मरम्मत और सफाई के कार्य गतिमान हैं। इनमें केवल लोकोशेड का काम अब शेष बचा है। इसके लिए सिग्नल में बदलाव किए जाने हैं। देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस सात से 10 दिसंबर, देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस छह से 10 दिसंबर और हावड़ा-ऋषिकेश एक्सप्रेस आठ से 10 दिसंबर तक निरस्त रहेंगी।

सात दिसंबर को देहरादून से शाम पांच बजे नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से शाम छह बजे जाएगी। वहीं, दिल्ली से आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से दिल्ली से देहरादून के लिए चलेगी। आठ दिसंबर से देहरादून से सूबेदारगंज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से संचालित की जाएगी। आठ दिसंबर को दून आने वाली राप्ति गंगा एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर स्टेशन से तीन घंटे के विलंब से संचालित किया जाएगा।

Spread the love

UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More