देहरादून में सिंचाई विभाग अतिक्रमण पर चलाएगा बुलडोजर, लगाए लाल निशान

देहरादून। डाकरा बाजार में सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। विभागीय टीम ने चार जगहों पर पैमाइश कर अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगाए। कार्रवाई के दौरान टीम को हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा, हालांकि विरोध के बीच कई लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा। विभाग ने उन्हें तीन दिन की मोहलत देते हुए स्पष्ट किया कि समयसीमा पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

गढ़ी चौक से डाकरा होते हुए सैन्य अस्पताल (एमएच) तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है, लेकिन डाकरा बाजार में सिंचाई विभाग की भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण है। दुकानों, फर्श, बाउंड्री वाल, सीढ़ियों आदि के रूप में अतिक्रमण चौड़ीकरण में बड़ा अड़ंगा है। मंगलवार को विभागीय टीम ने मौके पर मौजूद निर्माणों की माप कर सीमा का निर्धारण किया और अनधिकृत हिस्सों को चिह्नित किया।

विभागीय कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने स्वयं ही सरकारी भूमि पर बने निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है ताकि वे खुद अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई से बच सकें। यदि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विभाग खुद कार्रवाई करेगा। अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More
homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More